खंडवा. आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गुड़ीखेड़ा चना तौल केंद्र पर मनमानी का मामला मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा। प्रभावित किसान ने अपर कलेक्टर को आवेदन देकर कहा चना तौल के लिए गुरुवार से शनिवार तक दिन तक दौड़ाया। सोमवार को जैसे-तैस चालीस क्विंटल चना तौल की और अब पावती नहीं दे रहा है। बुजुर्ग किसान उमेद सिंह ने अपर कलेक्टर को बताया कि चना केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने गुरुवार को चना तौलने की बजाए वापस कर दिया।
पार्टी मनमाने के नाम पर कहकर लौटा दिया
किसान ने अपर कलेक्टर से कहा कि केंद्र पर उपज बेचने के लिए शुक्रवार को किराए के ट्रैक्टर पर चना लेकर पहुंचे तो वहां पर कर्मचारियों ने कहा सर्वेयर का जन्मदिन हैं, आज चने की तौल नहीं होगी। सभी नशे में थे, पार्टी मनमाने के नाम पर कहकर लौटा दिया। अब चना की तौल करने के बाद कह रहे कि समय निकल गया। किसानों ने अपर कलेक्टर को बताया कि केंद्र पर शराब पीकर इधर, उधर की बात करते हैं। मामले में अपर कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारी को बुलाकर कहा कि मौके पर जाकर जांच करें और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं के आवेदन आए। अधिकारियों ने आवेदनों की सुनवाई कर आश्वासन दिया है।