16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

महिला पुलिस अफसर ने चित्रों में भरे लोक कला के रंग

डीआइजी ने एएसपी की मेहनत को सराहा

Google source verification

खंडवा. लोक कला को चित्र कला के माध्यम से समाज के सामने लाने का प्रयास खंडवा की एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने किया है। उन्होंने इसके लिए शनिवार को एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि खरगोन रेंज के डीआइजी तिलक सिंह, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर अनूप कुमार सिंह रहे। आयोजन की अध्यक्षता एसपी विवेक सिंह ने की। यह प्रदर्शनी समर्पण सृजन केन्द्र के अध्यक्षक लुकमान मसूद और सचिव जितेन्द्र चौधरी के समन्वय से लगाई गई। महिला पुलिस अधिकारी ने चित्र कला के जरिए समुदाय विशेष के भीतर सांस्कृतिक रूपों के महत्व समझाया है। समुदाय के मूल्यों और संरचना को व्यक्त किया गया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए शहर के कई लोग जुटे। डीआइजी ने सराहना की और इस कला को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। एएसपी अलवा ने बताया कि अलीराजपुर में पोस्टिंग के दौरान उन्हें इस कला को सीखने का शौक हुआ। तक से अब तक वह 170 के करीब पेंटिंग बना चुकी हैं। पुलिस अधिकारी रहते हुए इसके लिए समय निकालना मुश्किल रहा, पुलिस अधिकारी का जिम्मेदारी वाला पद और परिवार के देखभाल के बीच इस शौक को पूरा कर लिया। लगन ऐसी थी कि एक के बाद एक खूबसूरत पेंटिंग बनती गईं। उनका कहना है कि अलीराजपुर में रहते हुए ज्यादा से ज्यादा पेंटिंग बना सके। यहां खंडवा में समय कम मिल पाया। कई लोगों को पेंटिंग पसंद आई और उन्होंने खरीदा भी। इस प्रदर्शनी के लिए वह सभी लोग आए भी थे, जिन्होंने पहले ही इस पेंटिंग को खरीद कर अपना बना लिया था।