
किराणा एवं कपड़े की एक दुकान में अचानक आग
खंडवा. जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम मंगलवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर रूम से धूंआ निकलते देख ओपीडी में मौजूद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत स्वास्थ्यकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। यहां आग पर रेत डालकर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना स्टोर रूम में रखी लाखों की दवाइयां खाक हो सकती थी। जानकारी के अनुसार शाम करीब ५ बजे जिला अस्पताल में ओपीडी चल रही थी। वहीं दवा स्टोर रूम स्टॉप कम्प्यूटर पर काम कर रहा था। तभी अचानक स्टोर रूम के अंदर के कमरे में लगे बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। वायरिंग ने आग पकड़ ली। अचानक धूंआ निकलते देख स्टोर रूम में मौजूद कर्मी बाहर दौड़े। इधर, आग लगने की खबर लगते ही ओपीडी में मरीजों में सनसनी फैल गई। सूचना पर तुरंत अस्पताल की बिजली बंद की गई। वहीं कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बालू रेत ड़ालकर आग को बुझाया। आग बुझने के बाद फायर फाइटर अस्पताल पहुंची।
...तो होता लाखों का नुकसान
अस्पताल के स्टोर रूम में लाखों की दवाइयां रखी हैं। यहां से अस्पताल के वार्ड और ओपीडी में दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। इधर, जहां शार्ट सर्किट हुआ, उसके आसपास बड़ी मात्रा में दवाइयों के बॉक्स रखे थे। गनीमत रही कि आगजनी की घटना रात को नहीं हुई। वरना अस्पताल प्रबंधन को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता था।
घटना के बाद अस्पताल में बंद हुई बिजली
आगजनी की घटना होते ही जिला अस्पताल की बिजली बंद कर दी गई। बिजली बंद होने से वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हुए। वहीं ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों का अंधेरे में उपचार किया गया।
दीवार गिरी, चपेट में आने से एक घायल
खंडवा. पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम बगमार में मंगलवार शाम दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मकबूल पिता अहमद शाह (५०) निवासी बगमार के पास था। तभी शाम करीब ४.३० बजे पड़ोसी की दीवार अचानक गिर गई। मकबूल दीवार के मलबे की चपेट में आ गया। घटना देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे मकबूल को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में घायल का इलाज जारी है।
Published on:
11 Oct 2017 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
