1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके पास पांच रुपए के नोट हैं तो हो जाएं सावधान, यहां नहीं आएंगे काम!

5 रुपए के नोट मप्र के खंडवा में कोई काम नहीं आ रहे। दुकानदार नोट लेने से इनकार कर रहे हैं। एेसे में यहां आने से पहले सतर्क रहें।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

seraj khan

•

Updated: 12 Dec 2017, 3:01 PM IST

khandwa news

khandwa

खंडवा. आपके पास पांच रुपए का नोट है तो जरा संभल जाएं। इसका प्रचलन अब कम होने लगा है। कुछ खरीदने पर पांच रुपए का नोट अस्वीकार कर दिया जा रहा है। कारण पूछने पर सही जवाब देने के बजाए तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। इससे ये अफवाह फैलती जा रही है कि पांच रुपए का नोट बंद हो गए हैं। इस प्रकार की समस्याओं से अक्सर लोगों को जूझना पड़ रहा है।

पांच रुपए के नोट नहीं ले रहे
खंडवा शहर में भी इस प्रकार समस्याएं आ रही हैं। कई दुकानों पर अब पांच रुपए का नोट लेने से इनकार किया जा रहा है। इसके कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की समस्या बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर अब दुकानदार ग्राहकों से पांच रुपए का नोट नहीं ले रहे हैं। दुकानदार ग्राहक से पांच रुपए के नोट के बजाए पांच रुपए के सिक्के की मांग कर रहे हैं।

लोग हो रहे परेशान
एेसे में यह अफवाह तेजी से लोगों के बीच फैल रही है कि पांच रुपए का नोट अब बंद हो चुका है। एेसे में जिनके पास पांच रुपए का नोट हैं, वे परेशान हैं। दुकानदारों द्वारा पांच रुपए का नोट नहीं लिए जाने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है या अन्य नोट देने पड़ रहे हैं। वहीं पांच रुपए के नोट नहीं लेने के पीछे तर्क बताया जा रहा है कि इसे रखने में यह खराब हो जाता है। सिक्के ठीक रहते हैं। जबकि एेसा नहीं है।

बैंकों से कर रहे संपर्क
परेशान लोग इस संबंध में बैंकों से भी संपर्क करने लगे हैं, जहां पता चल रहा कि पांच रुपए का नोट बंद नहीं हुआ है। कोई भी नोट लेने से इनकार नहीं कर सकता है। बावजूद इसके कोई लाभ नहीं हो रहा है। लगातार पांच रुपए के नोट के बंद होने की अफवाह फैलती जा रही है। इससे आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब है कि पूर्व में दस के रुपए के सिक्के को लेकर भी एेसी ही अफवाह चली थी। तब भी लोग १० के सिक्कों से दूरी बनाने लगे थे। फिर बाद में लोगों को जागरूक किया गया। तब कहीं जाकर दस रुपए के सिक्कों को लेकर लोगों की गलतफहमी समाप्त हो पाई थी।

पांच रुपए के नोट नहीं हुए बंद
इस संबंध में बैंकों से भी लोग पांच रुपए के नोट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसको लेकर लोगों की गलतफहमी को समाप्त भी किया जा रहा है। एलडीएम बीके सिन्हा ने कहा कि 05 रुपए के नोट बंद नहीं हुए हैं। कोई भी इसे लेने से इनकार नहीं कर सकता। नोट बंद करने का अधिकार आरबीआई को है। लोग गलतफहमी में न आएं। 05 के नोट का प्रचलन जारी है।

ये भी पढ़ें: कहां होगी कबूतर रेस चैंपियनशिप
ये भी पढ़ें: हाईवे पर बसों का खतरनाक रेस