5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेनाल्टी शूट से फ्रेंड्स क्लब ने भीकनगांव को हराया

सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता

less than 1 minute read
Google source verification
Friends Club beat Bhikangaon 3-2 by penalty shoot

Friends Club beat Bhikangaon 3-2 by penalty shoot

खंडवा. सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को फ्रेंड्स क्लब खंडवा क्लब खंडवा और भीकनगांव की टीम के बीच मैच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समय सीमा के बाद अतिरिक्त समय में दोनों टीमों ने एक- एक गोल किया और मुकाबला बराबरी का रहा। अंपायर ने पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से मैच का मुकाबला कराया और पेनाल्टी शूट में खंडवा की टीम ने भीकनगांव गांव को 3- 2 से पराजित किया।
निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में चल रहे सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद चौहान, तहसीलदार नितिन चौहान, खाद्य निरीक्षक रोहित देवल, मोहन राजपूत, सरदार सिंह राजपूत, दीना पंवार, राजसिंह राठौर, रत्नेश राजवैद्य, नागेश वलांजकर थे। निमाड़ फुटबॉल क्लब की समिति के सदस्य आशीष चटकेले, कृष्णा बंसल, राकेश पाठक,शेख रेहान, राम सिंह रावत, चेतन गौहर लगातार इस खेल के संचालन में लगे हुए हैं। आयोजक समिति के अनिल भगत, चंद्रेश पचौरी, बालकृष्ण करोड़ी, जितेंद्र सिसोदिया, संजय राणा, प्रदीप यादव, लोकेंद्र सिंह गौड का सहयोग क्लब को मिल रहा है।

खालसा इलेवन ने धनगर इलेवन को हराया
दादाजी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्व. नंदलाल शर्मा एवं स्व. उमेश कपूर की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ है। जिसमें पहला मैच खालसा इलेवन ने धनगर इलेवन को हराया। दूसरे मैच में उमंग इलेवन ने पड़ावा इलेवन को हराया और तीसरे मैच में गांधीनगर ने सिंगाड तलाई की टीम को हराते हुए जीत दर्ज की है। मैच के अतिथि रितेश गोयल, सीएसपी पूनमचंद यादव, राम गोपाल शर्मा, राजेश यादव, सुधांशु जैन, श्याम पाटीदार, सचिन यादव रहे।