12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं और 12वीं में फेल हुए हताश छात्रों के लिए अब ये करेगी मप्र सरकार

10वीं और 12वीं में फेल होने के बाद हताश हो चुके छात्रों के लिए मप्र में सीएम शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Oct 16, 2017

Good news for failure students of 10th and 12th

Good news for failure students of 10th and 12th

खंडवा. मप्र के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि खंडवा जिले के हरसूद में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक राज्यस्तरीय 'रुक जाना नहीं' कार्यशाला होगी। इसमें सभी जिलों के डीईओ, डीपीसी सहित ज्वाइंट डायरेक्टर्स भी आएंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य 10वीं व 12वीं फेल बच्चों को निराशा से उबारना है ताकि वो आत्महत्या जैसा कदम ना उठाएं। इन्हें ६ सब्जेक्ट में परीक्षा दिलाएंगे और किस्तों में पास करने का विकल्प भी रखेंगे। साथ ही आईटीआई में जाने की प्रेरणा देंगे। 1 नवंबर से 51 जिलों में आउटसोर्स से कम्प्यूटर ऑपरेटर रखेंगे, ये डीईओ ऑफिस में रहेंगे। बच्चे इनसे गाइडेंस भी ले सकेंगे।

51 जिलों में तीन दिन तक मनाएंगे राज्योत्सव
खंडवा में कहा कि १ नवंबर को मप्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 51 जिलों में तीन दिन तक राज्य उत्सव मनाएंगे। खंडवा में भी ३० और 31 अक्टूबर को कार्यक्रम होंगे। इसमें गायन, वादन सहित अन्य गतिविधियां होंगी।

मानहानि तक को केस भी करूंगा
बीते दिनों एक वीडियो वायरल होने और उससे खुद का नाम जुडऩे के मामले में मंत्री विजय शाह ने कहा कि मुख्य शख्स के पकड़े जाने पर मानहानि का केस तक करूंगा। बता दें कि वीडियो में अद्र्धनग्न नृत्यांगना के साथ एक शख्स ठुमके लगाते नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोगों ने मंत्री शाह बताकर वीडियो वायरल किया था। इस मामले में मंत्री का कहना है कि २ हजार लोगों की गिरफ्तारी होगी।

स्कूलों में हैं बुरे हाल
मप्र के सरकारी स्कूलों में बुरे हाल हैं। शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए हाल ही में पहली बार हाईस्कूल और हायरसेकंडरी में प्रतिभा पर्व का आयोजन किया गया। इसकी जांच के बाद जो सामने आया है उसमें मप्र के शिक्षा मंत्री विजय शाह का गृह जिला ही मापदंड पर खरा नहीं उतर पा रहा है। यहां शिक्षकों के पद खाली हैं और अतिथि शिक्षक भी नहीं रखे गए हैं। ९वीं के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता तो बहुत ही कमजोर है। जबकि १० से १२वीं तक में डी और ई ग्रेड के बच्चों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।