25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई कलेक्टर गाइड लाइन पर मुहर, एक अप्रैल से लागू होंगी ये दरें

नई कलेक्टर गाइड लाइन : शहर और नजदीकी गांवों में 40 फीसदी तक बढे़ जमीन के दाम

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 30, 2023

Government seal on new collector guide line, rates will be April 1

Government seal on new collector guide line, rates will be April 1

खंडवा. जिले में संपत्तियों के सरकारी कीमतों का निर्धारण हो गया है। केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2023-24 के लिए नई गाइड लाइन की दरों को स्वीकृति दी। जिले में करीब 353 लोकेशन पर संपत्तियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इन लोकेशनों पर बढ़ोतरी 5 से 40 फीसदी तक की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 148 और ग्रामीण में 205 लोकेशनों पर वृद्धि हुई है। शहर से लगे बड़गांव भीला, और ओंकारेश्वर के आसपास 40 फीसदी तक भाव बढ़ाए गए हैं। शहर में सबसे ज्यादा किशोर नगर, कहान नगर, गोकुल धाम, कमल विहार कालोनी एरिया में जमीन की कीमत बढ़ी हैं।

जिले में 1763 लोकेशन

जिले में जमीनों के 1763 लोकेशन हैँ। इसमें शहरी क्षेत्र में 916 और ग्रामीण क्षेत्र में 848 लोकेशन हैं। जिलेभर में 21 नए लोकेशन बढ़े हैं। शहर में 15 नई लोकेशन बढ़ी है। तीन नई लोकेशन खंडवा ग्रामीण और दो हरसूद व एक पुनासा में बढ़ी है। खंडवा उप पंजीयन क्षेत्र के शहरी एरिया में 633 और ग्रामीणा में 311 लोकेशन। इसी तरह हरसूद में ग्रामीण 266, शहरी में 114 और पुनासा में ग्रामीण 173 व शहरी क्षेत्र में 145 लोकेशन हैं। जबकि पंधाना ग्रामीण में 196, और शहरी क्षेत्र में 25 लोकेशन हैं। इसमें से शहरी में 148 और ग्रामीण में 205 लोकेशनों पर गाइड लाइन में 5 से 40 फीसदी तक की वृद्धि की गई है।

21 नई लोकेशन में जोड़ी कॉलोनियां

गाइड लाइन में 21 नई लोकेशन में कॉलोनियां जोड़ी हैं। समृद्धि टाउनशिप, कहान नगर एक्सटेशन, वृंदावन विहार एक्टेंशन, तुलसी हाईटेक सिटी, अभिनंदन हाईट्स, अभिनंदन हिल्स, अंजनी बालाजी, दिव्या बालाजी, केसर प्राईड, बालाजीपुरम, गणेश नगर, हाईलिंक सिटी, रेणुका विहार, कर्मवीर सिटी।

इन वार्डों में 40 फीसदी तक बढ़ी दरें

शहर के इन किशोर कुमार वार्ड, भैरव तालाब, नेताजी सुभाष, संत विनोबा भावे, भवानी माता, बलखडसुरा, लोक नायक जय प्रकाश नारायण, मालीपुरा, रणजीत वार्ड, सिंगोट, आनंद नगर।

चालू वर्ष में छह करोड़ की अधिक आय

चालू वित्तीय वर्ष में बीते साल की तुलना में करीब छह करोड़ रुपए से ज्यादा आय हुई है। लक्ष्य पूरा करने सिर्फ दो दिन बचे हैं। अब तक 18 हजार भूमियों की रजिस्ट्रियां हुई हैं। लक्ष्य 101 करोड़ की तुलना में 85 करोड़ की आय हुई हैं। बीते साल 79.81 करोड़ की आय हुई थी। इससे चालू वर्ष में करीब छह करोड़ रुपए अधिक आय हुई है।

मूल्यांकन समिति से स्वीकृति प्राप्त हुई है

वर्ष 2023-24 के लिए नई गाइड लाइन को केंद्रीय मूल्यांकन समिति से स्वीकृति मिल गई है। करीब 353 लोकेशन पर दरों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में औसत कुल वृद्धि 5 फीसदी तक है। यह दरें एक अप्रैल से लागू होगी।

प्रभात बाजपेयी, जिला पंजीयक

शहर में टॉप-10 जगह

जगह वर्तमान नई दरें अंतर प्रति 100 वर्ग मीटर पर महंगी

किशोर नगर 7320 8780 1460 1.46 लाख

कहान नगर 5600 6800 1200 1.20 लाख

पं दीन दयाल 4680 5620 840 84 हजार

काशी नगर 4200 5000 800 80 हजार

गोकुल धाम 4300 5375 1075 1.07 लाख

कमला विहार 4500 5400 900 90 हजार

अभिनंदन सिटी 4800 5760 960 96 हजार

श्रीकृष्ण सरोवर 4600 5520 920 92 हजार

नोट: आंकड़े रूपए में, वर्तमान व नई दरें प्रति वर्ग मीटर पर लागू हैं।