
Government summer camp started for players
खंडवा. खेल और युवा कल्याण विभाग आज से एक माह के लिए ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन में हुई बैठक के बाद इसका निर्णय लिया गया था। निर्णय के अनुसार 9 खेलों में 14 स्थानों पर जिला मुख्यालय पर 26 मई से शिविर शुरू होंगे। बताया गया है कि फुटबॉल प्रशिक्षक कृष्णा बंसल गुरुगोविन्द सिंह स्टेडियम, कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश पटेल बोरगांव खुर्द, कराते प्रशिक्षक नेहा यादव इंडोर स्टेडियम, वालीबॉल प्रशिक्षक अमित जांगीड़ पुलिस लाईन के अतिरिक्त प्रशिक्षक सखाराम गुरू सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर, ताईक्वाण्डो प्रशिक्षक रामसिंग खरारे सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर, दीपिका खरारे खेड़ापति हनुमान मंदिर, हॉकी प्रशिक्षक विकास मोहे आनंद नगर, बॉस्केट बॉल प्रशिक्षक यशवंत मोरे, लोकेन्द्र डिन्डोरे पुलिस लाईन एवं प्रशिक्षक मो. इमरान आर्य समाज स्कूल रमा कॉलोनी, क्रिकेट प्रशिक्षक लक्ष्मणसिंह चौहान एसएन कॉलेज मैदान, कराते प्रशिक्षक मनीष भैसारे गुरुद्वारा पंजाब कॉलोनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक नवीन दंगोरे सामुदायिक भवन संजय नगर, कुश्ती प्रशिक्षक ऋषि सोनकर इंडोर स्टेडियम, विभागीय प्रशिक्षक अमीन अहमद लॉन टेनिस निमाड़ क्लब, प्रशिक्षक दुर्गा वास्कले, ब्लॉक समन्वयक राधिका गंगराडे कबड्डी पुलिस लाईन एवं विकासखण्ड स्तर में छैगांवमाखन ब्लॉक में समन्वयक निलेश रायकवार कबड्डी, कराते प्रशिक्षक ओम मण्डलोई, अभिलाष बारसे, ब्लॉक समन्वयक पंधाना प्रकाश मुजाल्दे कबड्डी, प्रशिक्षक हिमांशु प्रजापति एवं निबीन धोपे ताईक्वाण्डो उत्कृष्ट विद्यालय पंधाना, ब्लॉक समन्वयक पुनासा आशीष जायसवाल कबड्डी, प्रशिक्षक आयुष शर्मा एथलेटिक्स, सुबोध सिंह फुटबॉल मिनी स्टेडियम पुनासा, ब्लॉक समन्वयक खालवा चेतन गौहर, प्रशिक्षक राहुल पाटील, अंकित टिर्की एथलेटिक्स फुटबॉल, किल्लोद प्रशिक्षक रविशंकर शर्मा एवं प्रशिक्षक सिकन्दर खान कबड्डी खो-खो, व्हॉलीबॉल, एथलेटिक्स हैं।
Published on:
26 May 2022 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
