13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्साह के रंग उड़ाते हुए सड़कों पर निकली युवाओं की टोली, खूब उड़ा गुलाल

रास-रंग, मौज मस्ती, उमंग का पर्व होली पूरे उत्साह के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया। रंगों की फूहार और गुलाल की सुगंध से पूरा वातावरण होलीमय

2 min read
Google source verification
Holi celebration: The Indian Festival of Holi celebration in khandwa

Holi celebration: The Indian Festival of Holi celebration in khandwa

खंडवा. होलिका दहन के साथ ही सुबह से होली का दौर शुरू हुआ। होली के गीतों पर बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने उत्साह से नृत्य करते हुए एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। रास-रंग, मौज मस्ती, उमंग का पर्व होली पूरे उत्साह के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया। रंगों की फूहार और गुलाल की सुगंध से पूरा वातावरण होलीमय दिखा। इस दौरान परंपरा का ख्याल और विधि पालन करना लोग नहीं भूले। शुक्रवार की सुबह से ठिठोली शुरू हो गई। क्या बड़ा-बुजुर्ग, क्या किशोर और बच्चे सभी एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डाल रहे थे। रंगों की बरसात से लोगों का तन और मन उत्साह से झूम रहा था। कहीं भांग की तरंग दिख रही थी तो कहीं पकवानों की सुगंध। गिला-शिकवा भूलकर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाइयां दे रहे थे। सुबह से ही बाजार बंद रहे। मगर लोग घरों से निकलकर सड़कों पर होली खेलकर और गुलाल डालकर होली को यादगार बनाने में रमे है।
धुलेंडी पर रंगों से रंगा शहर
रंगों के पर्व होली पर इस बार पहले जैसी मस्ती कहीं नजर नहीं आई। प्रतिबंध के बावजूद भी कुछ स्थानों पर होली खेलने वालों ने डीजे का इस्तेमाल किया। शहर के प्रमुख पड़ावा, बजरंग चौक, सराफा, शनिमंदिर , दादा दरबार, इंदिरा चौक, माता चौक, सिंधी कॉलोनी, बांबे बाजार, घंटाघर, केवलराम चौराहा सहित शहर की विभिन्न कालोनियों में भी उत्साह धुलेंडी पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। विभिन्न समाजों की ओर से भी होली पर आयोजन किए गए।

रंगपंचमी पर निकलेगी गैर, तोप से बरसेगा रंग
रंगों के त्योहार होली पर्व पर बच्चों से लेकर युवा सभी उमंग, उत्साह और उल्लास के रंग में रंगे नजर आए। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने अपने घर पर ही जमकर होली खेली। अब रंगपंचमी पर शहर में राधाकृष्ण फाग यात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो तोप भी मौजूद रहेंगी। इसने रंग-गुलाल और फूलों की वर्षा की जाएगी।
सतरंगी रंगों में डूबे युवा
धुलेंडी पर सतरंगी रंगों में डूबा रहा। हर कोई मस्ती में नजर आया। सुबह से ही बच्चों की टोली इधर-उधर दौड़ लगा रही थी, इसके साथ ही मस्ती का दौर बढऩे लगा। उल्लास में डूबे युवा वर्ग में पर्व को लेकर कुछ अधिक ही उत्साह नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों पर बैंडबाजों एवं ढोल के साथ युवाओं की टोलियां गुलाल और रंग उड़ाते हुए निकली।