
Holi committed suicide by hanging himself on the day of Holi festival
खंडवा . टपालचाल क्षेत्र में धुलेंडी पर्व खेलकर घर पहुंचे किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही मामले की परिजन को खबर लगी तो मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थितियों को नियंत्रति किया। वहीं शव को फंदा से उतारकर पंचनामा बनाया गया। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी बीच क्षेत्र में बढ़ती भीड़ देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर घर भेजा गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार टपालचाल निवासी सोनू तोमर (17) ने छुलेंडी पर्व खेलते हुए मंगलवार शाम घर पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किस कारण से की इसकी जांच पुलिस कर रही है।
जलगांव सब्जी लेने गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
खंडवा. जलगांव सब्जी लेने के लिए गए खंडवा के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव के पास से मिली आइडी से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजन को घटनाक्रम की सूचना दी। परिचितों के अनुसार महेश मंगवानी (30) निवासी सिंधी कॉलोनी सब्जी की दुकान कॉलोनी में लगता था। आम दिनों की तरह रविवार सुबह कमल की जड़ सहित अन्य सब्जियां लेने के लिए जलगांव गया था। जलगांव पहुंचकर उसने सब्जियां खरीदी। इसी दौरान पिता अशोक मंगवानी से मोबाइल पर बात की और सचखंड एक्सप्रेस से खंडवा लौटने का बोला। रविवार रात करीब 9 बजे सचखंड एक्सप्रेस खंडवा आई और रवाना हो गई, लेकिन काफी देर तक महेश घर नहीं पहुंचा। पिता अशोक ने मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो गई। इसी बीच देर रात जलगांव पुलिस ने फोन पर घटनाक्रम की सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही परिजन जलगांव रवाना हुए। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर सोमवार शाम खंडवा पहुंचे। इसके बाद महेश का अंतिम संस्कार कराया गया।
Published on:
10 Mar 2020 10:30 pm

