खालवा व हरसूद ब्लॉक मंगलवार तड़के 4 बजे करीब एक से डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। सुबह से ही भी मौसम खराब रहा। कुछ-कुछ देर में हल्की-हल्की बूंदाबादी होती रही। उपार्जन केंद्र पर बारिश की संभावना से चना भीगने के डर से केंद्र प्रभारी गणेश राजवैध ने तुलाई बंद कर दी गई। केंद्र पर उपस्थित किसान राजेश देवड़ा व अन्य किसानों ने चना तौलने के लिए कहा। केंद्र प्रभारी राजवैद्य ने हाथ जोड़कर किसानों से कहा कि खरीदी करते समय बारिश आ गई तो चना भीग जाएगा। भीगा हुआ चना वेयरहाउस नहीं खरीदेगा। जिससे उसका नुकसान समिति को भुगतना पड़ेगा। किसान और केंद्र प्रभारी के बीच बहस होने लगी। किसानों ने दो दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे। किसानों का गुस्सा उग्र हो गए और खालवा-शेखपुरा मार्ग पर ट्रॉली अड़ाकर चक्काचाम कर दिया। खालवा तहसीलदार अतुलेश सिंह, खंडवा से डीडीए कृषि आरएस गुप्ता, उपपंजीयक सहकारिता केएन पाटणकर ने मौके पर पहुंचकर किसानों को मौसम का हवाला देकर धैर्य रखने की समझाइश दी। किसानों दो दिन से कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की समस्या बताई। जिसके बाद अधिकारियों किसानों को तुलाई सुचारू करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने मंडी परिसर में स्थित गोडाउन का निरीक्षण करने के बाद शाम 4 बजे तुलाई प्रारंभ करवाई गई। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सुरजीत सिंह मिन्हास ने भी केंद्र पर उपस्थित किसानों को खराब मौसम का हवाला देकर समझाइश देते हुए धैर्य एवं शांति बनाए रखने की अपील की।