5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोर और स्टेडियम परिसर में बनाए दो ओपन जिम, जल्द होंगे शुरू

शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम व गुरु गोविंदसिंह स्टेडियम में 16.64 लाख की लागत से दो ओपन जिम बनकर तैयार हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Riyaz Sagar

Nov 18, 2019

इंडोर और स्टेडियम परिसर में बनाए दो ओपन जिम, जल्द होंगे शुरू

खंडवा. शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम व गुरु गोविंदसिंह स्टेडियम में 16.64 लाख की लागत से दो ओपन जिम बनकर तैयार हो चुके हैं। रविवार को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर जिम की सामग्री लगाने के कार्य को अंतिम रूप दिया गया। जिम लगाने के साथ ही बच्चे व युवा भी यहां पहुंचे और उपयोग करने का प्रयास करने लगे। फिलहाल जिम को शुरू नहीं किया गया है। खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा जल्द इसे शुरू कराया जाएगा। जिम का उपयोग खिलाडिय़ों के साथ स्टेडियम पर आने-वाले आम व्यक्ति भी कर सकेंगे। जिले में खेल विभा

खंडवा. शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम व गुरु गोविंदसिंह स्टेडियम में 16.64 लाख की लागत से दो ओपन जिम बनकर तैयार हो चुके हैं। रविवार को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर जिम की सामग्री लगाने के कार्य को अंतिम रूप दिया गया। जिम लगाने के साथ ही बच्चे व युवा भी यहां पहुंचे और उपयोग करने का प्रयास करने लगे। फिलहाल जिम को शुरू नहीं किया गया है। खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा जल्द इसे शुरू कराया जाएगा। जिम का उपयोग खिलाडिय़ों के साथ स्टेडियम पर आने-वाले आम व्यक्ति भी कर सकेंगे। जिले में खेल विभाग का पहला ओपन जिम है।
5 से 6 दिन तक न करें उपयोग
दोनों ओपन जिम को जिस स्थान पर बनाया गया है वहां दो दिन पहले ही उस स्थान को पेवरब्लॉक से तैयार किया है। कुछ जगह सीमेंट-क्रांकीट से पक्का किया है, जिसे सूखने में समय लगेगा। 5 से 6 दिन जगह को पक्का होने में लगेगा।
&इंडोर और खेल स्टेडियम में दो ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। 5-6 दिन में इसे शुरू कर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि फिलहाल जिम का उपयोग न करें। इंडोर स्टेडियम में इंडोर जिम भी स्थापित की जाएगी।
जमील अहमद
प्रभारी खेल अधिकारी, खंडवा

Riyaz sagar IMAGE CREDIT: Riyaz sagar