31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सरकारी अस्पताल में चंदे की तरह होती है वसूली, जानें पूरा सच….

लेबर रूम में नेग का खेल जिला अस्पताल में सफाईकर्मी सहित स्वीपर करते हैं मरीजों को परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Pushpendra Sahu

•

Updated: 16 Dec 2017, 1:12 PM IST

Invalid money collected in district hospital

Invalid money collected in district hospital

खंडवा (पत्रिका). लेडी बटलर अस्पताल में खुलेआम नेग लेने का खेल चल रहा है। कर्मचारियों में किसी प्रकार का कोई खौफ नहीं है। बच्चे के जन्म लेते ही लेबर रूम से बाहर आने पर प्रसूता के पति या परिजन से सफाईकर्मी और आया नेग की मांग करते हैं। यदि किसी परिजन ने स्वेच्छा से भी इन्हें नेग के रूप में रुपए दे भी दिए तो इनकी डिमांड और बढ़ जाती है। वहीं इनका अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ इनका व्यवहार भी ठीक नहीं होता है। जरा सी बात पर परिजन के साथ बदसलूकी की जाती है। इसके अलावा सफाई को लेकर भी मनमानी करते हैं। ये रुपए लेते समय मरीज की परिस्थिति भी नहीं देखते।
शुक्रवार दोपहर में Óपत्रिकाÓ ने स्टिंग कर जिला अस्पताल के लेडी बटलर में चल रहे नेग के इस अवैध कार्य को लेबर रूम से बाहर सफाईकर्मी द्वारा परिजन से रुपए लेते हुए अपने कैमरे में कैद किया है। यहां तक कि सफाईकर्मी मरीज को लेबर रूम से बेड तक लाने के लिए भी नेग लेते हैं। यहां रूम के बाहर जैसे ही कैमरा देखा तो स्वीपर के होश उड़ गए। उन्होंने पत्रिका टीम को देख नेग में लिए गए रुपए वापस लौटा दिए और माफी मांगने लगे।
इस तरह से नेग के रूप में लेडी बटलर में आया और सफाईकर्मियों द्वारा प्रसूता के परिजन से रुपए मांगना आमबात है। मरीज अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर इस स्टिंग ऑपरेशन में शामिल हुआ। इस पर यहां की ये स्थिति सामने आई।
मरीज को करते हैं परेशान
परिजन ने बताया कि सफाईकर्मी सहित नर्से यहां भर्ती महिलाआें के साथ अभद्रता करती हैं। मरीज को सीजर होने के बाद ७ दिन तक रख जाता है तो उसकी मजबूरी होती है कि वह इनके व्यवहार को सहन करे। कुछ लोग परेशान होने के बाद यहां से चले जाते हैं।

कार्रवाई करेंगे
जिन्होंने इस तरह से मरीजों को परेशान किया है या पैसे मांगे हैं, मरीज के परिजन शिकायत दर्ज करें। उन कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शक्तिसिंह राठौर, आरएमओ