8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर मंडी में मिल रहा कम भाव, 70 किमी दूर खंडवा कपास ला रहे किसान

बुधवार को 260 वाहन कपास की आवक हुई। खंडवा मंडी में कपास आने का कारण बुरहानपुर में कम मिलना है।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Riyaz Sagar

Feb 06, 2020

बुरहानपुर मंडी में मिल रहा कम भाव, 70 किमी दूर खंडवा कपास ला रहे किसान

कपास खंडवा में 5200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा।

खंडवा. कृषि उपज मंडी में पिछले कुछ दिनों से कपास की बंपर आवक हो रही है। खंडवा के अलावा पड़ोसी जिले बुरहानपुर और खरगोन जिले के भीकनगांव तहसील के किसान भी कपास बेचने खंडवा पहुंचे है। बुधवार को 260 वाहन कपास की आवक हुई। खंडवा मंडी में कपास आने का कारण बुरहानपुर में कम मिलना है। अच्छे भाव की उम्मीद लेकर किसान 70 किमी दूर खंडवा पहुंच रहे है।भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) दो माह से कपास की खरीदी कर रही है। खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन जिले में सीसीआई कपास खरीद रही है। दो सप्ताह से खंडवा में कपास की आवक बढ़ी है। 200 से 250 रुपए प्रति दिन वाहन कपास की आवक हो रही। इसमें 20 से 30 वाहन बुरहानपुर जिले के शाहपुर के किसानों के आ रहे। शाहपुर के किसान सुनील चौधरी, प्रवीण पवार ने बताया कि बुरहानपुर मंडी में सीसीआई व व्यापारी कपास खरीद रहे है। लेकिन वहां कम भाव मिल रहा। खंडवा के मुकाबले बुरहानपुर मंडी में 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव का अंतर हो रहा है। जिस क्वालिटी का कपास बुरहानपुर में 4700 रुपए प्रति क्विंटल में बिक रहा। वहीं कपास खंडवा में 5200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा। जिससे खंडवा के कपास की आवक रोजाना बढ़ रही।