1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

खालवा रेप एंड मर्डर : इतनी बड़ी घटना हो जाती है और मुख्यमंत्री, महिला आयोग प्रतिक्रिया तक नहीं देता

-आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने लगाए सरकार पर आरोप -आदिवासी महिला से गैंग रेप के बाद हुई जघन्य हत्या को लेकर पहुंचे थे खंडवा

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 29, 2025

खालवा अंचल के एक ग्राम में आदिवासी महिला से गैंग रेप के बाद दो आरोपियों ने जघन्य हत्या कर दी। मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे। खंडवा पहुंचकर डॉ. भूरिया ने मीडिया से चर्चा की। डॉ. भूरिया ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो जाती है और मुख्यमंत्री कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। राज्य महिला आयोग भी चुप बैठा है। महिला आयोग कहां है, उसे ये घटना नजर नहीं आ रही।

आदिवासी अचंलों में हो शराबबंदी
भूरिया ने कहा धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी की जा रही है, लेकिन आदिवासी अंचलों में शराब की नदियां बह रही है, जिससे सरकार राजस्व कमा रही है। शराब के कारण आदिवासी क्षेत्रों में ऐसी विभत्स घटनाएं बढ़ रही है। आदिवासी अचंल के गांवों में घर-घर शराब बिक रही है। सरकार शराब माफिया के आगे नतमस्तक है। आदिवासी अंचलों में भी शराब बंदी होना चाहिए।

मामला दबाने का प्रयास तो हुआ है
उन्होंने कहा मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। पूरे मामले को दबाने का प्रयास भी स्थानीय स्तर पर हुआ है। महिला सुबह 7 बजे घायल अवस्था में मिली थी, 11 बजे उसकी मौत हुई और पौने तीन बजे पुलिस को खबर दी गई। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गंभीरता से जांच की मांग की।

विधानसभा में उठेगा मामला
डॉ. विक्रांत भूरिया ने आदिवासी प्रताडऩा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। साथ ही प्रशासन से मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की भी मांग रखी। डॉ. भूरिया ने कहा लोकसभा में राहुल गांधी और विधानसभा में मैं इस मामले को उठाउंगा।

आदिवासियों, महिलाओं को मिले सुरक्षा
उन्होंने कहा पीएम 31 मई को महिला महासम्मेलन में आ रहे हैं। हम चाहते है कि वह यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में महिलाओं, आदिवासियों को सुरक्षा मिले। मीडिया से चर्चा के बाद भूरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां बंद कमरे में उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से चर्चा की और अपनी मांग दोहराई। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि परिवार के मकान पर टीन शेड दो दिन में डलवा दिया जाएगा।