10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thailand Accident थाइलैंड में डूबे दो भारतीय, खंडवा के एक डॉक्टर की भी मौत

Thailand Accident थाइलैंड में खंडवा के डॉक्टर सागर जुगतावत की डूबने से मौत हुई है। वे खंडवा जिले के मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत के बेटे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
sagar.png

खंडवा के डॉक्टर सागर जुगतावत

थाइलैंड में दो भारतीय समुद्र में डूब गए। दोनों की मौत हो गई। समुद्र में डूबनेवाले दोनों युवा दोस्त थे जिनमें से एक खंडवा के डॉक्टर थे। थाइलैंड में खंडवा के डॉक्टर सागर जुगतावत की डूबने से मौत हुई है। वे खंडवा जिले के मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत के बेटे थे। डॉ.सागर जुगतावत खंडवा में ही रहकर प्रेक्टिस करते थे और थाइलेंड घूमने के लिए गए थे। देर रात डॉक्टर सागर जुगतावत की डूबने से हुई मौत की खबर मिलते ही शहरभर में शोक व्याप्त हो गया। डॉक्टर सागर जुगतावत के निवास पर रिश्तेदारों, परिचितों, दोस्तों की भीड़ लग गई।

बताया जा रहा है कि थाइलैंड में यह हादसा मंगलवार को देर शाम हुआ।
सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत के बेटे डॉ. सागर जुगतावत थाइलैंड घूमने के लिए गए थे। दोस्तों के अलावा डॉ. सागर जुगतावत के छोटे भाई भी उनके साथ थे। डॉ. सागर जुगतावत खंडवा में ही स्किन एंड हेयर स्पेशलिस्ट के रूप में प्रेक्टिस कर रहे थे।‌ डॉ. सागर जुगतावत सहित कुल 5 लोग थाइलैंड गए थे। ये सभी युवक शनिवार को यहां गए थे और मंगलवार शाम को यह हादसा हो गया।

जानकारी मिली है कि इस हादसे में एक अन्य दोस्त की भी मौत हुई है। डॉ. सागर जुगतावत सहित जो पांच युवक थाइलैंड घूमने गए थे उनमें सागर के भाई मयूर जुगतावत, हर्षित वर्मा, रूबल राठौड़ और अथर्व राठौड़ शामिल थे। ये सभी थाइलैंड के समुद्र किनारे के शहर फुकेट में समुद्र में नहा रहे थे। अचानक जोरदार लहर आई और सागर, हर्षित और रूबल समुद्र में फंस गए।‌ इनमें से रूबल तैरकर तट पर आ गया लेकिन हर्षित वर्मा और सागर डूब गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।