25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Protest : पानी के लिए परेशान शहरवासी सडक़ पर उतरे, विश्वा कंपनी की निकाली अर्थी यात्रा

खंडवा की आवाज संस्था ने निकाली विश्वा की शव यात्रालोगों ने की विश्वा कंपनी पर एफआइआर की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 27 Jun 2021, 10:54 AM IST

peoples protest

peoples protest

खंडवा. जल संकट को लेकर खंडवा की आवाज संस्था द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को खंडवा की आवाज द्वारा नर्मदा जल के लिए अनुबंधित विश्वा कंपनी की शव यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से शव यात्रा लेकर संस्था सदस्य नगर निगम पहुंचे। यहां विश्वा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर निगम कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

संस्था सदस्यों ने बताया कि पौने दो सौ करोड़ खर्च करने के बाद भी निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट नर्मदा जल योजना चढ़ गई है। विश्वा कंपनी रुपए लेकर भी पानी नहीं दे रही है। विश्वा कंपनी के खिलाफ अनुबंधों के उल्लंघन, शहरवासियों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज होना चाहिए। कंपनी का अनुबंध निरस्त कर पेयजल व्यवस्था को निगम अपने हाथ में ले। इस दौरान संस्था के अरुण बाहेती, अंशुल सैनी, कादरी साहब, मुल्लू राठौर, अनिता पिल्लई, अनिता धोत्रे, प्रदीप जैन, मनमीत सिंह, हेमंत मुंदड़ा, समीर खान, खंडवा विकास मंच के लव जोशी सहित अन्य मौजूद थे।

शहर में व्याप्त जल संकट को लेकर विधायक वर्मा ने एक बार फिर जल समीक्षा की। उन्होंने निगमायुक्त सविता प्रधान को निर्देश दिए कि चारखेड़ा फिल्टर प्लांट से गाद निकालकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के प्रयास तेज किए जाए। प्रत्येक वार्ड में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से टैंकर वितरण की व्यवस्था की जाए। अन्य जल स्रोतों नागचून, सुक्ता के साथ ट्यूबवेल आदि भी चालू करवाए जाए। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी विधायक ने जल समीक्षा की थी और निर्देश दिए थे। जल संकट की शिकायतों के लिए कॉल सेंटर बनाने की बात भी कही थी, वो भी अब तक नहीं बना।