3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी खरीद रहे मक्का, मिल रहे सीजन के सबसे ज्यादा भाव

नई कृषि उपज मंडी खंडवा में इन दिनों मक्का की बंपर आवक हो रही है। मक्का इस सीजन का सर्वाधिक भाव 27 नवंबर को 1995 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajiv Jain

Nov 30, 2019

Kharif Fasal Makka, Soyabeen, highest price khandwa krishi upaj mandi

Kharif Fasal Makka, Soyabeen, highest price khandwa krishi upaj mandi

खंडवा. नई कृषि उपज मंडी खंडवा में इन दिनों मक्का की बंपर आवक हो रही है। खंडवा मंडी क्षेत्र के गांवों के अलावा हरसूद, खालवा, बोरीसराय, खिरकिया तक किसान भी आ रहे हैं। वाहनों आवक बढऩे का बड़ा कारण मक्का किसानों को आसपास के जिलों और मंडी से ज्यादा भाव मिलना है। मक्का इस सीजन का सर्वाधिक भाव 27 नवंबर को 1995 रुपए प्रति क्विंटल रहा। शुक्रवार को आवक 7500 क्विंटल रही। उच्चतम भाव 1891 और न्यूनतम भाव 1700 रुपए प्रति क्विंटल मिला। मॉडल भाव 1810 रुपए रहे।
उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ माह से खंडवा मंडी में खरीफ फसलों की आवक हो रही है। इस सीजन में सोयाबीन 4100 रुपए, उड़द 7200 रुपए प्रति क्विंटल के ऊंचे भाव तक बिक रहा है। इससे सोयाबीन, उड़द की आवक ज्यादा हो रही थी। वहीं मक्का 1200 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा रहा। कम भाव मिलने से 50-60 वाहन ही आ रहे थे। पिछले एक सप्ताह से छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी खंडवा में मक्का की खरीदी कर रहे हैं। इससे 22 नवंबर को मक्का 1750 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। भाव में उछाल आने की जानकारी मिलने के बाद 25 नवंबर को बड़ी संख्या में किसान मक्का बेचने खंडवा मंडी पहुंचे। 250 वाहनों मक्का में 11 हजार क्विंटल से अधिक मक्का की आवक हुई। आवक इतनी रही कि मक्का व अन्य फसलों के वाहनों की लंबी कतारें मंडी परिसर से बाहर एक किमी दूर तक लग गई। रात 9 बजे तक तौलकांटे पर तुलाई चली। मक्का के साथ सोयाबीन, उड़द, गेहंू, चना की फसलों के होने से शाम 4 बजे तक नीलामी चली। रात 9 बजे तक तौलकांटे पर वाहनों का वजन हुआ। कृषि उपज मंडी में दो बड़े इलेक्ट्रिक तौलकांटे है। दोनों कांटे प्रायवेट है। तौलकांटे पर वाहनों को दो बार वजन होता। एक बार फसल से भरे वाहन और दूसरी बार खाली वाहन का। सोमवार को सोयाबीन, मक्का, वाहन मिलाकर करीब 500 वाहन आए। जिससे रात 9 बजे दोनों कांटे पर तुलाई चलती रही।

Khandwa krishi upaj mandi" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/30/dsc_0997_5438507-m.jpg">
IMAGE CREDIT: patrika

दूसरी अनाज मंडी में मिल रहा कम भाव
जिले में खंडवा के अलावा हरसूद, पंधाना में भी अनाज मंडी है। साथ ही पड़ोसी जिले की खिरकिया बड़ी मंडी है। इन मंडी में मक्का 1200 से 1650 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। अच्छी क्वालिटी का मक्का होने पर 1800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। सोमवार को खिरकिया मंडी में 1400-1751 रुपए और हरसूद मंडी में 1350-1700 रुपए क्विंटल तक मक्का बिका। साथ ही पंधाना में 3500 क्विंटल, खिरकिया में आवक 700 क्विंटल की हुई।

छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी खरीद रहे मक्का
कृषि उपज मंडी सचिव दिलीप नागर ने बताया मंडी छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी भी खरीदी कर रहे है। वे स्थानीय व्यापारियों के लाइसेंस पर खरीदी कर रहे हैं। इससे मक्का के भाव में उछाल आया है। खंडवा के अलावा हरसूद, खिरकिया तहसीलों से भी मक्का बिकने आया।

इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा भाव
खंडवा कृषि उपज मंडी में खरीफ सीजन में अब तक सोयाबीन 4195, उड़द 7200, मक्का 1995 और कपास 5781 रुपए प्रति क्विंटल के भाव तक बिका है।

खंडवा में इस सप्ताह मक्का की आवक और उच्चतम भाव
25 नवंबर को 10,000 क्विंटल 1895 रुपए
26 नवंबर को मंडी में अमावस्या का अवकाश
27 नवंबर को 13,500 क्विंटल 1995 रुपए
28 नवंबर10,000 क्विंटल उच्चतम भाव 1875 रुपए
29 नवंबर 7,500 क्विंटल उच्चतम भाव 1891 रुपए