25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kishore samman- 25वें अलंकरण के लिए नहीं हुआ किसी का नाम तय

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान...-समारोह पर आचार संहिता का साया, सादगी से होगा कार्यक्रम-13 अक्टूबर को मनाई जाएगी किशोर कुमार की पुण्यतिथि

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 04, 2023

Kishore samman- 25वें अलंकरण के लिए नहीं हुआ किसी का नाम तय

खंडवा. किशोर दा की समाधि पर श्रद्धांजलि देते कलाकार। फाइल चित्र।

खंडवा.
मप्र शासन के संस्कृतिक विभाग द्वारा हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिए अब तक किसी का नाम घोषित नहीं हुआ है। हरफनमौला कलाकार किशोर दा की पुण्यतिथि पर होने वाला राष्ट्रीय अलंकरण समारोह इस बार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते शासकीय तौर पर नहीं हो पाएगा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा गीतांजलि कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें शासन की कोई भूमिका नहीं रहेगी।
मप्र शासन द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में अब तक 24 विभूतियों को अलंकृत किया जा चुका है। वर्ष 2022-23 में दिए जाने वाले 25वें पुरस्कार को लेकर सांस्कृतिक विभाग ने इस बार कोई नाम घोषित नहीं किया है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि इस बार शासकीय तौर पर किशोर दा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को कोई आयोजन नहीं होना है। इसका मुख्य कारण आगामी दिनों में लगने वाली विधानसभा आचार संहिता बताई जा रही है। मंगलवार को खंडवा पहुंचीं प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह समारोह अगले साल होगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर विभिन्न संस्थाएं जरूर किशोर दा की पुण्यतिथि पर समाधि पर श्रद्धांजलि और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा होने वाली स्टार नाइट होगी।
किशोर सम्मान- एक नजर में
राष्ट्रीय स्तर के किशोर सम्मान की शुरुआत वर्ष 1997-98 से हुई थी। पहला सम्मान फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी को मिला था। वर्षी 2004 तक ये सम्मान समारोह भोपाल में आयोजित होता था। समारोह को किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में आयोजित किए जाने की मांग जोरों से उठी थी। तत्कालीन संस्कृति मंत्री विजय शाह ने वर्ष 2004-05 से इस सम्मान समारोह की शुरुआत खंडवा में करवाई थी। खंडवा में पहला आयोजन 13 अक्टूबर को किशोर दा की पुण्यतिथि पर हुआ था। जिसमें जावेद अख्तर को गीत लेखन के लिए पुरस्कृत किया गया था। वर्ष 2018-19 में अभिनेत्री वहीदा रहमान का चयन हुआ था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे खंडवा नहीं आईं थीं। वर्ष 2019-20 और 2020-21 में कोरोना के चलते समारोह स्थगित रहा था। वर्ष 2022 में 23वें और 24वें अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ था।
अब तक इन्हें मिला सम्मान
ऋषिकेश मुखर्जी - 1997-98
नसीरुद्दीन शाह - 1998-99
गुलजार - 1999-00
कैफी आजमी - 2000-01
बीआर चोपड़ा - 2001-02
अमिताभ बच्चन - 2002-03
गोविंद निहलानी - 2003-04
जावेद अख्तर - 2004-05
श्याम बेनेगल - 2005-06
शत्रुघ्न सिन्हा - 2006-07
मनोज कुमार - 2007-08
गुलशन बावरा - 2008-09
यश चोपड़ा - 2009-10
देवानंद - 2010-11
सलीम खान - 2011-12
समीर - 2012-13
सई परांजपे - 2013-14
दिलीप कुमार - 2014-15
रूमी जाफरी - 2015-16
योगेश - 2016-17
प्रियदर्शन - 2017-18
वहीदा रहमान - 2018-19
अशोक मिश्रा- 2019-2020
अमिताभ भट्टाचार्य- 2020-21