14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा के कृपाशंकर को आमिर खान मानते हैं दंगल का गुरू

दंगल की स्क्रीनिंग में आमिर के साथ दिखे कृपाशंकर पटेल, आमिर खान मानते हैं गुरु, न चाहते हुए भी छूते हैं पैर, आज पूरे देश में महिला पहलवानों के प्रति लोगों को संदेश देगी दंगल फिल्म, खंडवा के अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर पटेल आमिर खान के रियल लाइफ में बने कोच

2 min read
Google source verification

image

Editorial Khandwa

Dec 23, 2016

kripa shankar patel of khandwa Real life wrestling

kripa shankar patel of khandwa Real life wrestling coach of aamir khan in dangal movie

खंडवा.
मध्यप्रदेश का खंडवा शहर जो अब तक दादाजी की नगरी और किशोर कुमार के नाम से जाना जाता है, वहीं अब तो पहलवानों के नाम में भी जाना जाने लगा है। इस क्षेत्र से जुड़े एेसे भी महारथी भी हैं, जिनको आमिर खान जैसे फिल्म कलाकार भी गुरु मानते हैं। जी मै बात कर रहा हूं खंडवा के सोनखेड़ी गांव निवासी कृपाशंकर पटेल की। ये न केवल पहलवान हैं, बल्कि नेशनल महिला कुश्ती के कोच और देश के अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी है। शुक्रवार को आमिर खान की रिलीज होने वाली फिल्म के लिए आमिर के रियल लाइफ में कोच भी बने हुए हैं। जिसकी गुरुवार को स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म के लिए कृपाशंकर ने ही आमिर को कुश्ती सिखाया है। इससे कृपा शंकर को गुरु मानते हैं और पैर छूने का प्रयास करते हैं। उम्र में बड़े होने के बाद भी जबवे एेसा काम करते हैं, तो मैं कुछ समय के लिए झेंप जाता हूं।
aamir-khan-in-dangal-movie-1482435578.jpg" border="0" align="middle">

साक्षी मलिक का कोच बनकर गए थे रियो

रियो ओलंपिंक के कुश्ती का कांश्य पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी साक्षी मलिक के कोच को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी, लेकिन कृपाशंकर ने बताया कि भारत की ओर से साक्षी मलिक का कोच भी बन गया था, साथ ही गीता और बबिता का कोच भी हूं, जिनको लेकर आज यह दंगल फिल्म बन रही है। यह पूरा सत्य कथा पर आधारित है।

लड़कियों के प्रति सोच बदलने वाली है फिल्म

कृपाशंकर ने बताया कि पिछले छह साल से महिला खिलाडि़यों का नेशनल कोच हूं, लेकिन 16 माह पहले शुरू हुई फिल्म रिलीज के दौरान इसमें बहुत सारे संदेश भरे हुए हैं। दंगल फिल्म से एक ओर जहां महिला खिलाडि़यों के प्रति मां बाप कर सोच बदलने के साथ ही महिला सशक्तीकरण, एक पिता की इमोशनल स्टोरी के अलावा देश भक्ति और परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है।

हरियाणा की सत्य कथा पर आधारित

दंगल फिल्म हरियाणा के एक पहलवान परिवार पर बनी है, जिसमें महावीर फोगट की दो बेटियां गीता और बबिता हैं। जिस हरियाणा में बेटियों का जन्म हेय दृष्टी से देखा जाता है, उस हरियाणा में एक पहलवान पिता ने अपनी बेटियों को जब कुश्ती में उतारा तो लोग ताने कसते थे, लेकिन जब वे स्टेट और नेशनल खेलने लगीं तो सबकि मानसिकता ही बदल गई। उपहास करने वाले ही आज बेटियों का हर जगह उदाहरण देते हैं। उस परिवार पर यह फ्ल्मि बनाई गई है।

अपनी क्षमता पहचानें युवा

जिले के युवाओं में असीम क्षमता है, उसे पहचानने की जरूरत है। अगर युवा और खिलाड़ी निरंतर मन से मेहनत करें, तो वे सफलता जरूर पाएंगे। अगर लंबे समय तक फिट रहना है तो गप्पेबाजी को कम करते हुए अपने शरीर के लिए भी कम से कम एक घंटा तो निकालना ही चाहिए।

कृपाशंकर पटेल, नेशनल कुश्ती कोच और आमिर खान

ये भी पढ़ें

image