1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटन में हर तबके के लोगों को रोजगार देगी सरकार: सीएम

मुख्यमंत्री ने बोरियामाल टापू और नागर बेड़ा का निरीक्षण किया। साइकिलिंग कर चाय की चुस्कियों का भी लिया आनंद।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

piyush tiwari

•

Updated: 16 Oct 2017, 11:16 PM IST

shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan

खंडवा.
जल महोत्सव का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह ने हनुवंतिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह सागर की लहरों के साथ प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लिया। सीएम सोमवार सुबह 7 बजे पत्नी सहित अधिकारियों के साथ नागर बड़ा टापू पहुंचे। यहां घूमने के बाद वह बोरियामाल टापू पहुंचे, जहां चाय की चुस्कियों के साथ प्रकृति के सौंदर्य को निहारा। साथ ही साइकिलिंग भी की। बाद में नाश्त करने के बाद अधिकारियों से औपचारिक बात की और 10 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना हो गए।

अधिकारियों से चर्चा में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम हर छोटे वर्ग को रोजगार देना चाहते हैं। यहां मछुआरों को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इससे जहां महुआरे बोट में मछली पकड़ेंगे, वहीं पर्यटक साथ में जाकर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। वहीं बैलगाड़ी को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों को जमीन लीज पर दी जाएगी। बोरियामाल टापू पर सीएम ने फॉरेस्ट चौकी, वॉच टावर और ईको टूरिज्म को लेकर किए जा रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने सीसीएफ आरडी महला और डीएफओ सुनील सिंह से ईको टूरिज्म को लेकर जल्द आगे काम करने पर भी जोर दिया। निजी सचिव हरिरंजन राव से भी टापुओं पर वन्य प्राणियों और पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण कर सीएम करीब 8.30 बजे वापिस हनुवंतिया पहुंचे। इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय शाह, विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।


पेट्रोल खत्म हुआ, दूसरी बोटों से पहुंचे अधिकारी
मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा-व्यवस्था में लगे कमिश्नर, आईजी की बोट का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया। एेसे में अधिकारी बीच पानी में ही फंस गए। इधर, सीएम टापू पर पहुंच गए थे, लेकिन जब काफी देर तक आलाधिकारी नहीं पहुंचे तो उन्हें खोजने के लिए दो नाव रवाना हुई। पानी में अंदर जाने के बाद पता चला कि बोट का पेट्रोल खत्म हो गया था। इसके बाद अधिकारियों को दूसरी बोट से टापू पर लाया गया।

patrika IMAGE CREDIT: patrika