31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफ्ट देने के बहाने बिठाया और चाकू की नोंक पर युवक को लूटा, बाद में पुलिस को भी रौंदने का प्रयास…

तेलंगाना के सायबराबाद में दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर हुए थे फरार, चार थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को परिक्रमा मार्ग पर पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Pushpendra Sahu

•

Updated: 15 Dec 2017, 12:56 PM IST

Telangana state's district police in Shibrahabad

तेलंगाना राज्य के जिला सायबराबाद के थाना बशीराबाद क्षेत्र से आरोपित लूट कर स्कार्पियो लेकर फरार हुए

खंडवा. तेलंगाना राज्य में बुधवार को दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए चार आरोपितों को खंडवा पुलिस ने दबोचा है। धरपकड़ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को रौंदने का भी प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपितों को मांधाता थाने में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपित मुकेश पिता रमजान (23), कल्लू पिता जयनारायण (22), शाहरुख पिता सत्तार (19) तीनों निवासी ग्राम सूजनेर जिला राजगढ़ और देवीसिंह पिता बाबूलाल (19) धूपवाड़ा (शाजापुर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से लूट के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने जुर्म कबूल लिया है। मामले की खबर तेलंगाना राज्य के संबंधित थाना पुलिस को दी गई है। कार्रवाई टीम को एसपी नवनीत भसीन ने नकद इनाम देने की घोषणा की है।
कार पलटी तो भागने लगे, पुलिस ने दौड़कर पकड़ा
तेलंगाना राज्य के जिला सायबराबाद के थाना बशीराबाद क्षेत्र से आरोपित लूट कर स्कार्पियो (एपी ०९ एएस ०५९१) लेकर फरार हुए थे। तेलंगाना पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस को खबर दी। इस बीच खंडवा पुलिस को उक्त स्कार्पियो धनगांव की ओर आने की खबर मिली। जानकारी मिलते एसपी नवनीत भसीन ने जिले की नाकाबंदी करा दी। धनगांव पुलिस ने स्कार्पियो को नाके पर रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित तेज रफ्तार में निकल गए। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। वहीं आगे मांधाता, मूंदी, छैगांवमाखन पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपित सनावद से मांधाता की ओर मार्ग से परिक्रमा पथ मार्ग होते हुए नवोदय विद्यालय की ओर भागे। तभी सामने से मांधाता टीआई वाहन लेकर आ गए। पुलिस वाहन सामने आते देख आरोपित वाहन को टक्कर मारने की कोशिश में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही आरोपित कूदकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।
चाकू की नोक पर लूटा
पुलिस के मुताबिक थाना बशीराबाद क्षेत्र में बुधवार को चार आरोपित सुबह करीब 5 बजे धूलपल्ली टी-जंक्शन बस स्टाप से फरियादी अलीजला पिता निरंजन (38) निवासी दत्ता एवेन्यू अपार्टमेंट गंगास्तान वुलपल्ली और सुबह करीब 5.25 बजे फरियादी सौरभ कुमार पिता दशरथ यादव (20) निवासी ग्राम जेदीमेट्ला को लिफ्ट देने के बहाने स्कार्पियो में बैठाया। गाड़ी में बैठते ही चाकू की नोक पर नकद सहित मोबाइल फोन छीन लिए। वहीं सौरभ को चलती कार से बाहर फेंक दिया। दोनों मामले में प्रकरण बशीराबाद थाने में दर्ज हैं।