12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्राः गूंजेंगे भगवान भोलेनाथ के जयकारे, झांकी मोहेगी मन

जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा के कावडि़ए नर्मदा जल से करेंगे भगवान महादेव का अभिषेक

2 min read
Google source verification
Lord Bholenath jaarke will be seen in Kawad yatra in khandwa

Lord Bholenath jaarke will be seen in Kawad yatra in khandwa

खंडवा. जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा सावन माह के दूसरे सोमवार को शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर 80 किमी की दूरी तय कर सोमवार सुबह करीब 11 बजे आएगी। इस दौरान इंदौर नाका स्थित होटल सिसोदिया के पास कावड़ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। साथ ही भगवान हनुमान की ध्वज का पूजन कर यात्रा शहर भ्रमण के लिए निकलेगी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कावडि़ए महादेवगढ़ पहुंचेंगे। जहां नर्मदा जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में उज्जैन सुंदरधाम आश्रम के महंत राजेश गुरु और उनके साथ अन्य संत, पत्नेश्वर महादेव से रितेश गुरु उज्जैन कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। आयोजकों ने यात्रा में बीस हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया है। इधर, कावड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। संवेदनशील इलाकों में रात से ही बल तैनात किया गया है। वहीं सोमवार को जिलेभर के अधिकारी सहित करीब 350 जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। साथ ही मॉब कंट्रोल व्हीकल व ड्रोन कैमरों से यात्रा की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

शिव व नंदी भक्ति पर झांकी मोहेगी मन
कावड़ यात्रा में भगवान शिव और नंदी की भक्ति पर आधारित झांकी शामिल रहेगी। झांकी में कलाकार शिव आराधना की प्रस्तुति देंगे, जो दर्शकों का मन मोहेगी। झांकी प्रस्तुति राजेश झांकी ग्रुप आगरा के कलाकार राजेश, दीपू, दीपक, रीतिक, गणेश, मनीष और मनोष द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा में दस से अधिक बैंड व डीजे पार्टियां शामिल होंगी। इस दौरान शिव भक्ति गीतों पर कावडि़ए सहित अन्य थिरकते हुए चलेंगे।

यह रहेगा यात्रा का मार्ग
जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा इंदौर नाका से शहर में प्रवेश करेगी, जो पद्मनगर चौक, पड़ावा, जिला अस्पताल चौक, नगर निगम चौराहा, घंटाघर, बॉम्बे बाजार होते हुए केवलराम चौक पर आएगी। यहां से बुधवारा बाजार, मालीकुआं से होते हुए स्टेशन रोड, अग्रसेन चौराहा, काहरवाड़ी, बजरंग चौक, जलेबी चौक होते हुए महादेवगढ़ पहुंचेगी।