1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत, बच्चों को बनाया शिकार

कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। कुत्ते ने दो बच्चों सहित चार लोगों को अपना शिकार बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

seraj khan

•

Updated: 11 Dec 2017, 12:54 PM IST

khandwa dog attacked on children

khandwa dog attacked on children

खंडवा. पड़ावा क्षेत्र स्थित दुबे कॉलोनी में रविवार दोपहर पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। कुत्ते ने दो बच्चों सहित चार लोगों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते से बचने राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान उसने ६ वर्षीय शफीक पिता रफीक निवासी दुबे कॉलोनी को काट लिया। बालक के चेहरे और पैर को नोंच लिया। जब कुत्ते का आतंक बढ़ता गया तो लोगों ने डंडों से मारकर उसे कॉलोनी से खदेड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोपहर ३:३० बजे अचानक एक कुत्तों लोगों पर हमला करने लगा। इस दौरान उसने कासिम पिता हमीद (८) निवासी दुबे कॉलोनी, खलील पिता इस्माइल (१२) और आवेश पिता शहीद (११) दोनों निवासी पड़ावा को अपना शिकार बनाया। पागल कुत्ते का उत्पात देख लोगों ने छतों से पत्थर मारकर उसे भगाने की कोशिश की। इधर, सभी जख्मी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

खालवा में 18 माह की बच्ची को कुत्ते ने काटा
इधर, आदिवासी ब्लाक के ग्राम नादिया में १८ माह की मासूम बच्ची को कुत्ते ने नोंच लिया। दोपहर को भावना पिता शांतिलाल निवासी नादिया (खालवा) घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्ते ने हमला कर लिया। परिजन ने बच्ची को रोते देखा तो मौके पर पहुंचे और भावना को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा जसवाड़ी निवासी हरीश पिता अरुण सिंह (५३) को भी कुत्ते काट लिया।

केंद्रों पर नहीं एंटी रेबीज इंजेक्शन, खंडवा आने को मजबूर
जिले के ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। इस कारण कुत्ता काटने पर जख्मी मरीज जिला अस्पताल आकर इंजेक्शन लगवा रहे हैं। स्थिति यह है कि पंधाना, छैगांवमाखन, पिपलौद, मूंदी सहित खालवा ब्लाक में कुत्ते के काटने के बाद मरीजों को इलाज के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। इलाज कराने मजबूरन ३०-८० किमी दूर खंडवा आना पड़ता है। इधर, स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर इंजेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को लगाए नहीं जाते है।