8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज में फाउंडेशन कोर्स शुरू, प्रोफेसर्स ने किया विद्यार्थियों का वेलकम

खंडवा. प्रदेश सहित खंडवा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार से फाउंडेशन कोर्स शुरू हुआ। कोर्स के पहले दिन कॉलेज में प्रोफेसर्स ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। साथ ही कोर्स के संबंध में बेसिक जानकारी दी। इस दौरान करीब 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Riyaz Sagar

Aug 02, 2019

मेडिकल कॉलेज में फाउंडेशन कोर्स शुरू, प्रोफेसर्स ने किया विद्यार्थियों का वेलकम

मेडिकल कॉलेज में फाउंडेशन कोर्स शुरू, प्रोफेसर्स ने किया विद्यार्थियों का वेलकम

जानकारी के अनुसार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मेडिकल के विद्यार्थयों को पढ़ाई के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान, मरीजों से बात करने और परामर्श देने आदि की शिक्षा देने के लिए जोड़ा है। यह पहला वर्ष है जब मेडिकल के विद्यार्थियों को फाउंडेशन कोर्स कराया जा रहा है। यह कोर्स एक माह का होगा। इसके बाद 1 सितंबर से सत्र 2019-20 के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। कोर्स के तहत विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, भाषा व विभागों की जानकारी दी जाएगा। साथ ही एक माह तक पढ़ाई के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के उपचार का तरीका सिखाया जाएगा। प्रोफेसर विद्यार्थियों को अस्पताल की ओपीडी और वार्डों में लेकर पहुंचेंगे। मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे के तहत प्रवेश के लिए दूसरा चरण 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। विद्यार्थी दूसरे चरण में 6 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्टेट कोटे में करीब 94 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। वहीं ऑल इंडिया कोटे में 14 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। ऑल इंडिया कोटे की चार सीटें शेष है, जो अब स्टेट कोटे में शामिल होंगी। अब कॉलेज में स्टेट कोटे के तहत 120 सीटों पर प्रवेश होंगे। कॉलेज डीन डॉ. संजय दादू ने बताया दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रही तो प्रवेश का तीसरा चरण होगा।