31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेयर हाउस मालिक से ठगी कर गया महाराष्ट्र का दलाल

एक लाख देकर ले गया साढ़े सात लाख का अनाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 22 Apr 2023, 8:51 PM IST

According to the statistics of cybercrime

ठगों को रास आती बैंक अफसर बनकर जालसाजी

खंडवा. अनाज का कारोबार करने वाले एक महाराष्ट्र के दलाल ने खंडवा के व्यापारी से लाखों की ठगी कर ली है। पुलिस के पास शिकायत पहुंची तब पता चला कि साढ़े सात लाख का अनाज लेकर गए दलाल ने महज एक लाख रुपए दिए औँर बाकी रकम देना भूल गया। उससे संपर्क किया तो अब दलाल का फोन नहीं लगता। ऐसे में पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
थाना प्रभारी छैगांव माखन राधेश्याम मालवीय ने बताया कि सांई वेयर हाउस ग्राम छैगांव देवी के संचालक घनश्यामदास पिता नाथूराम अग्रवाल निवासी मालीकुआं के सामने खंडवा ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र का एक दलाल उनके वेयर हाउस से अक्सर अनाज लेकर जाता था। पहले भी वह लेकर गया और पूरा पेमेंट दिया। इस बार आलोक जैन निवासी यवतमाल महाराष्ट्र ने 741500 रुपए कीमत के 300 क्विंटल गेहूं का सौदा कर महाराष्ट्र ले गया। जिसमें एक लाख रुपए देकर गया। इसके बाद पेमेंट अटका दिया। संपर्क करने पर उसका फोन भी बंद आने लगा। भरोसे पर सौदा करने में धोखाधड़ी की गई है। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 409, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब आरोपी के मोबाइल नंबर और उसके पते व ट्रक नंबर के आधार पर सुराग लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी तरह की धोखाधड़ी पहले भी जिले के अनाज कारोबारियों के साथ हो चुकी है। जिसमें बाहरी अपराधी ही लाखों का हेरफेर कर गए। अब छैगांव माखन थाना की एक टीम आरोपी का पता लगाने महाराष्ट्र भेजी जाएगी।