13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालक को घोंपे चाकू और दाग दी सीने पर गोली

घासपुरा स्थित रेलवे माल गोदाम क्षेत्र की वारदात, बगैर नंबर प्लेट की बाइक लेकर आए थे हत्यारे मृतक के शरीर पर पहले चाकू से किए सात बार, नहीं मरा तो सीने पर दाग दी गोली, आरोपी कैमरे में कैद

3 min read
Google source verification
Masked miscreants shot and killed the truck driver

Masked miscreants shot and killed the truck driver

खंडवा. घासपुरा क्षेत्र स्थित रेलवे मालगोदाम के पास ट्रक चालक की चाकू घोंप और गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। हत्या की खबर लगते ही शहर में सनसनी फैल गई। दरअसल, ट्रक चालक अब्दुल हफीज शेख पिता अब्दुल हमीद (58) निवासी महाराणा प्रताप वार्ड (घासपुरा) दोपहर 12.30 बजे मालगोदाम क्षेत्र में साथियों के साथ बैठा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और अचानक हफीज पर चाकू से हमला कर दिया। घटनाक्रम देख पास में बैठे लोग मौके से भाग निकले। वहीं बदमाशों ने पहले हफीज पर चाकुओं से करीब सात बार किए और वह नहीं मरा तो सीने के दांयी ओर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन माल गोदाम में काम कर रहे हम्माल दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक हत्यारे फरार हो गए। घायल अवस्था में हफीज को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तबाड़तोड़ जिले की नाकाबंदी की गई। वहीं अधिकारी वारदातस्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही मौके से पुलिस ने कारतूस बरामद किया है, जो पिस्टल का बताया जा रहा है।
एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरे ने कर दी हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दो नकाबपोश बदमाश बगैर नंबर प्लेट की बाइक लेकर आए। गाड़ी रोकते ही पीछे बैठा युवक उतर और हफीज पर चाकू से हमला कर दिया। किसी को कुछ समझ आता। इससे पहले ही बदमाश ने पहले चाकू घोंपकर हफीज को खून से लथपथ कर दिया और फिर पिस्टल निकालकर गोली मार दी। वहीं बाइक पर सवार होकर पंधाना रोड की ओर भाग गए। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। वहीं हाथों में ग्लब्ज और सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बदमाशों ने दो फायर किए थे। इधर, घटनाक्रम से हम्मालों में आक्रोश दिखा। उन्होंने मालगोदाम से जाने वाले ट्रकों का रास्ता रोक दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
चमारवाड़ी नाले के पास बाइक फिसलने से गिरे थे हत्यारे
हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारे बाइक से पंधाना रोड से इंदौर बायपास होते हुए चमारवाड़ी, दादाजी वार्ड के रास्ते फरार हुए है। इस बीच क्षेत्र के कुछ युवकों ने आरोपियों का पीछा किया। तभी चमारवाड़ी नाले के पास बदमाशों की बाइक फिसलकर गिरी, लेकिन वह दोबारा बाइक उठाकर भाग निकले।
नाकाबंदी कर पुलिस ने छानी क्षेत्र की खाक
वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। छैगांवमाखन और पंधाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई। वहीं पुलिस ने रोशनाई, चमाटी, सिरपुर आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी खेतों के साथ कहीं भूमिगत हुए है। इधर, पुलिस ने आरोपी के फरार होने के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। जिनमें आरोपी बाइक सहित नजर आए है। हालांकि उनके चेहरों पर मॉस्क लगा हुआ है।

बेटे की सगाई की घर में चल रही थी तैयारियां
परिचितों ने बताया मृतक अब्दुल हफीज के चार बेटे और एक बेटी है। इसी सप्ताह उन्हें बेटे की सगाई होने वाली है। घर में सगाई को लेकर तैयारियां चल रही है। कुछ दिन पहले ही मकान का रंगरोगन कराया था। वहीं परिजन के अनुसार मृतक हफीज बेहद शांत स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा है और न ही किसी ने उन्हें कोई धमकी दी थी। मृतक हफीज ट्रक चलाने के साथ ही माल गोदाम में हम्माली भी करते थे।
मालगोदाम के विवाद और पुरानी रंजिश की पड़ताल
हत्या की वारदात में अब तक कारण सामने नहीं आ सका है। ऐसे में पुलिस रेलवे माल गोदाम से जुड़े विवादों और हफीज की पुरानी कोई रंजिश की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुराने निगरानीशुदा बदमाशों की कुंड़ली खंगाली जा रही है। फुटेज सामने आने पर दो संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं वारदात के बाद कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए है। जिसके आधार पर उक्त लोगों की लोकेशन की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
वर्जन...
रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में चाकू घोंप और गोली मारकर व्यक्ति की हत्या की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच जारी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।
विवेक सिंह, एसपी, खंडवा