3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मौत’ के मुंह से निकलीं 183 लड़कियां, पानी में ऐसे डूबा है पूरा हॉस्टल, मरने के लिए छोड़ गायब रहीं इंचार्ज

MP Floods: भारी बारिश के बाद मौत की मुंह फंसी 183 लड़कियों को बाहर निकाला गया है। इनका हॉस्टल बाढ़ के पानी में डूब गया था।

2 min read
Google source verification
MP Floods

खंडवा.भारी बारिश के बाद मध्यप्रदेश में बाढ़ ( mp floods ) है। बाढ़ में कई गांव और सरकारी भवन डूब गए हैं। मध्यप्रदेश के खंडवा में भी भारी बारिश के बाद शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के आवासीय कन्या छात्रावास ( girls hostel ) में दो नदियों का पानी घुस गया था। सैलाब का प्रहार इतना जोरदार था कि हॉस्टल का बाउंड्री वॉल भी गिर गया था। उसके बाद कैंपस और कमरे में पानी भर गया था। लड़की जान बचाने के लिए हॉस्टल की छत पर चली गई थीं।

जिले के खालवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के आवासीय कन्या छात्रावास में रह रही छात्राओं की जान मुसीबत में पड़ गई थी। छात्रावास को दो नदी की बाढ़ घेर लिया था। छात्रावास परिसर में पानी घुसा तो सभी बालिकाएं छत पर गई और मदद के लिए फोन लगाया। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद छात्राओं को रेस्क्यू कर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: Sex Scandal: मध्यप्रदेश के वो 5 बड़े सेक्स स्कैंडल, जुलाई में 2 अधिकारी और एक बीजेपी नेता फंसे

चेहरे पर दिख रहा था खौफ
हॉस्टल में फंसी लड़कियों को जब रेस्क्यू कर निकाला गया तो उनके चेहरे पर वो खौफ साफ दिख रहा था। लड़कियों को पानी में भगवान भरोसे छोड़कर हॉस्टल की इंचार्ज गायब थी। बाहर निकलीं लड़कियों ने कहा कि पानी बहुत भर गया था। इस वजह से हमलोग घबरा गए थे। सारे कमरे में पानी भरा है। बारिश कम होने के बाद हमलोगों को वहां से निकाला गया।


कार्रवाई होगी
खालवा जनपद के सीईओ सुरेश चंद्र टेम्ने ने कहा कि उन्हें बगल के हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही उनके खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल अधिक्षिका यहां अनुपस्थित थीं, इसके बारे में हमने जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त से चर्चा की है। मैंने सहायक आयुक्त से अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। उनसे मैंने कहा है कि ऐसी परिस्थिति में यहां काफी दिक्कत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: साड़ी पहने पुरुष दो बच्चों को ले जा रहे थे साथ, पत्थर मारकर भागे, आईबी ने जारी किया है अलर्ट

गौरतलब है कि खंडवा जिले में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। 24 घंटे में 10 इंच से ज्यादा बारिश होने के बाद नदी नाले उफान पर हैं। बारिश अगर नहीं रुकी तो हालात और बिगड़ सकते हैं। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे।

Story Loader