
MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भामगढ़ मस्जिद के इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है। महादेवगढ़ मंदिर में विधि-विधान से मुंडन किया गया है। जिसके बाद उन्हें मारुति नंदन नाम दिया गया है।
मुस्तफा चिश्ती से मारुति नंदन बने शख्स ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भगवान शिव की पूजा और हनुमान की आरती की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए एक ही मार्ग है वह सनातन है, इसलिए मैंने बिना किसी के जोर-दबाव बनाए अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है।
मारुति नंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले इमरान से ईश्वर बने युवक से प्रेरण ली थी। इस दौरान मेरी इच्छा जागृत हुई और मैंने महादेवगढ़ मंदिर में आकर अपनी मर्जी से सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि मेरा भटके हुए युवाओं से आग्रह किया है कि हमारे पूर्वजों का डीएनए राम-कृष्ण से मिलता है।
Updated on:
19 Jan 2025 02:25 pm
Published on:
19 Jan 2025 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
