
- खंडवा स्टेशन से कुछ दूर बड़ा कब्रिस्तान के पास पटरी से उतर गई थी दो बोगियां
बेपटरी हुई दोनों बोगिया सुबह करीब 6 बजे वापस पटरी पर आ सकी। दरअसल घटना मंगलवार रात की है। भुसावल से खंडवा की ओर आ रही मालगाड़ी स्टेशन के कुछ दूर बड़ा कब्रिस्तान के पास एक टर्न पर मुड़ रही थी। तभी इंजन ट्रेक से गुजर गया लेकिन उसके पीछे लगी दोनों बोगियां पटरी से उतर गई थी। इससे मुंबई-दिल्ली रूट बाधित हो गया।
करीब 12 ट्रेनों को भुसावल से खंडवा के बीच एक के पिछे एक खड़े करवा दिया गया। इधर रेलवे अधिकारी कर्मचारियों ने पहले तो दोनों बोगियों को शेष बोगियों को अलग किया और इंजन से मालगाड़ी को दूसरे लूप लाइन वाले ट्रेक पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इसमें रात के 1 बजे गए थे। इसके बाद ट्रेक ओके कर ट्रेनों को निकाला गया।
Updated on:
11 Sept 2025 11:58 am
Published on:
11 Sept 2025 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
