30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मतगणना नहीं हुई शुरू, कलेक्टर हाय-हाय के लगे नारे

सुबह 9 बजे से शुरू होना थी मतगणना लेकिन ढाई घंटे बाद भी जब डाक मत पत्रों की गिनती चल रही थी तो लोग भड़क गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 20 Jan 2018, 12:12 PM IST

nagriya nikay chunav result live news

nagriya nikay chunav result live news

खंडवा/बड़वानी. नगरीय निकाय चुनाव में शनिवार को जनता का फैसला सामने आने में बड़वानी में देरी हुई। यहां सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होना थी लेकिन जब ढाई घंटे बाद भी डाक मत पत्रों की ही गिनती चलती रही तो भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भड़क गए। कलेक्टर हाय-हाय के नारे भी लगे।


शनिवार को बड़वानी जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर परिषद के मतदान की गणना होना थी। इनमें शेष सभी की तो मतगणना हुई और परिणाम भी आए लेकिन बड़वानी में चुनाव परिणाम में हो रही देरी को दोनों दलों के कार्यकर्ता सह नहीं पाए और हंगामा शुरू कर दिया।


कलेक्टर को समझाने आना पड़ा
कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को बाहर आकर कार्यकर्ताओं को समझाइश देना पड़ी। कलेक्टर ने कहा कि आपकी सहमति से अध्यक्ष पद प्रत्याशी को हमने अंदर बुलाया है। चूंकि समय ज्यादा लग रहा था इसलिए आप लोगों को हमने बाहर वेट करने के लिए कहा गया था। कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।


110 पार्षद और 6 अध्यक्षों के लिए मतों की गिनती
मतदान ईवीएम से होने के कारण बड़वानी नगर पालिका को छोड़ शेष के परिणाम दो घंटे में ही परिणाम सामने आ गए। मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों में आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित किया है। साथ ही परिणाम दिखाने के लिए डिस्प्ले का भी इंतजाम किया है। मतगणना के परिणाम की प्रतियां भी उम्मीदवारों को दी गईं। मांग करने पर डिस्प्ले में दोबारा परिणाम भी दिखाया गया।


17 जनवरी को हुआ था मतदान
नगरीय निकाय चुनाव में 17 जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें ६ निकायों में अध्यक्ष पद के लिए १९ प्रत्याशियों और ११० वार्डों के लिए 272 प्रत्याशियों के लिए लोगों ने मतदान किया था। सेंधवा में अध्यक्ष निर्विरोध चुनीं जा चुकी हैं। वहीं, सेंधवा में 11 और बड़वानी में दो वार्ड पार्षद निर्विरोध हो चुके है। शनिवार को प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुल रहा है। अध्यक्ष के लिए 19 में से छह खुश किस्मत और 272 में से 110 पार्षद जनता के मतों से तय किए जा रहे हैं।


कराई जा रही है वीडियोग्राफी
राज्य निर्वाचन आयोग के तहत 20 जनवरी को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। आयोग ने प्रत्येक मतगणना टेबिल की वीडियोग्राफी को आवश्यक बताया है। आयोग के अनुसार मतगणना हाल में आयोग से अनुमति प्राप्त वीडियोग्राफर को कार्यालयीन रिकार्डिंग के अलावा पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी और प्रकार का कैमरा या वीडियो वर्जित रहेगा।