15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

निमाड़ फुटबॉल क्लब ने एक गोल से मुंदी फुटबॉल क्लब हो हराया

सांसद कप फुटबॉल स्पर्धा शुरू

Google source verification

खंडवा. स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव पर सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत गुरुवार से की गई है। शुभारंभ मैच में निमाड़ फुटबॉल क्लब ने मूंदी फुटबॉल क्लब की टीम को 1- 0 से हराकर जीत दर्ज कराई। गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में शुरू हुई इस स्पर्धा में सांसद एवं महापौर अमृता यादव ने शुभारंभ मैच के खिलाड़ियों का परिचय लिया। निमाड़ फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का संचालन हंसी चटकले ने किया एवं आभार शेख रेहान ने माना। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश डोंगरे, हरीश कोट वाले, प्रवक्ता सुनील जैन, ममता बोरसे, चंद्रेश पचौरी, जितेंद सिसोदिया, राजपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौड, अनिल भगत, प्रदीप यादव,बालू करोड़ी, अनूप पटेल, कपिल अंजने, विजय महाजन, कृष्णा बंसल, राम सिंह रावत, राकेश पाठक, मोहन सिंह चौहान, अविनाश मार्कण्डेय, शिवदास कामलेकर और राजेन्द्र नायडू मौजूद रहे। सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को जिमखाना मैदान पर लायन क्लब और श्री नीलकंठेश्वर क्लब के बीच मैच हुआ। श्री नीलकंठेश्वर क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लायन क्लब ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसमें नीतिराज ने 40 रनों का योगदान दिया। श्री नीलकंठेश्वर क्लब की ओर से सार्थक ने तीन विकेट लिए। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जवाब में बैटिंग करने उतरी श्री नीलकंठेश्वर क्लब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच श्री नीलकंठेश्वर क्लब के अनुराग को दिया गया।