4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचेंगे एक लाख श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर्व आज: शुरू हुआ पांच दिवसीय मेला आयोजन

2 min read
Google source verification
गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचेंगे एक लाख श्रद्धालु

ग्राम रुस्तमपुर में इंदौर इच्छापुर हाइवे किनारे स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर।

बोरगांव बुजुर्ग. ग्राम रुस्तमपुर में इंदौर इच्छापुर हाइवे किनारे स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरुवार से पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हुई है। गुरुवार को बोरगांव चौकी प्रभारी रमेश गवले ने मेला आयोजन समिति की मंदिर परिसर में बैठक ली।
बैठक में आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन से मांगें रखते हुए कहा कि मेले में लगभग तीन सौ दुकानें लगी है, और प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन एक लाख श्रद्धालु यहां गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचते है। मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के दिन आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधा, चलित शौचालय, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, फायर फाइटर की मांग की गई। भीड़ को देखते हुए जनपद पंचायत के सचिव, जीआरएस की ड्यूटी भी लगाई जाए और पर्व के दिन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचती है और इसी को लेकर क्षेत्र की आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को व्यवस्था के लिए बुलाया जाए। मेला आयोजन समिति ने मांग रखी की मेले में झूलों के पास कुछ शरारती तत्व गड़बड़ी करते है और इसी बात को देखते हुए झूलों के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात हो। महाशिवरात्रि के दिन मेले को ग्यारह बजे तक चलने दिया जाए ताकि गांव सहित आसपास के लोग भी मेले का लुत्फ ले सकें। उन्होंने कहा की हो सके तो प्रशासन ड्रोन की व्यवस्था करे और मेले पर निगरानी करे। पार्किंग की व्यवस्था हो जिससे हाइवे का यातायात सुचारू बना रहे और महिलाओं को सहयोग करने के लिए यातायात और महिला पुलिस बल की व्यवस्था हो। चौकी प्रभारी गवले ने कहा कि पुलिस संबंधित सारी व्यवस्थाएं हो जाएगी अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास करेंगे। इधर मेले में लगी दुकानदारों ने चौकी प्रभारी से शिकायत करते हुए कहा की कुछ हुड़दंगी बहस करते है और इसी को लेकर पुलिस प्रशासन सहयोग करे। बैठक में पटवारी राकेश भास्कर, रूस्तमपुर सरपंच प्रतिनिधि रामदास महाजन, पिपलौद खुर्द प्रतिनिधि शांतिलाल भंडरकर, देवेंद्र महाजन, शांतिलाल गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे है।
रूट का किया निरीक्षण
शुक्रवार दोपहर दो बजे से भोले की बारात निकलेगी, जो की गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से मुख्य मार्गों से होकर ग्राम पिपलौद खुर्द पहुंचेगी यहां मुख्य मार्गों से होकर वापस गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त होगी। गुरुवार को चौकी प्रभारी गवले ने रूट का निरीक्षण किया ताकि बारात के दौरान कोई समस्या ना हो। इधर मेले के निरीक्षण कर दुकानदारों के साथ मेला आयोजन समिति को भी समझाइश दी है।