
Oner Killing: khandwa me 25 logo ne ki yuvak ki hatyaa
खंडवा. आईटीआई कॉलेज के पास दो दिन पहले मारपीट में गंभीर घायल हुए युवक संदीप कोठारे ने बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक का शव शाम को जैसे ही खंडवा पहुंचा तो परिजन बिफर गए और आनंद नगर में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिजन ने मौत के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर मोघट थाना प्रभारी अनिल शर्मा टीम के साथ पहुंचे। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर परिजन व क्षेत्रवासी माने और आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया। टीआई अनिल शर्मा ने बताया चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसके बाद भी परिजन एक भी सुनने को तैयार नहीं थे और हंगामा बढ़ता गया। कुछ देर बाद सीएसपी एसएन तिवारी, कोतवाली टीआई डीके पुरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अंत में सीएसपी ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तारी करने आश्वासन दिया। करीब पौन घंटे के हंगामे के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।
ये था मामला...
मोघट थाना क्षेत्र के मालीपुरा फेल निवासी संदीप पिता संतोष कोठारे की दो दिन पूर्व आईटीआई कॉलेज के पास कुछ युवकों से कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने संदीप को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। परिजन को जब सूचना मिली तो इलाज के लिए संदीप को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
बाइक में तोडफ़ोड़ भी की...
लोगों ने बताया हमलावरों ने बीचबचाव करने आए पिंटू और संजू के साथ भी मारपीट की। बाइक भी तोड़ दी थी। बुधवार को संदीप का शव खंडवा लाने के बाद गुस्साए परिजन ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अर्थी सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीएसपी शेषनारायण तिवारीए सिटी कोतवाली टीआई दिलीप पुरी सहित बल मौके पर पहुंचा।
घर में किया 25 लोगों ने हमला...
चक्काजाम कर रहे रोते-बिलखते परिजन ने कहा हम आईटीआई के पीछे रहते हैं। रविवार रात 9.30 बजे करीब 25 युवकों ने नारे लगाते हुए घरों पर हमला कर दिया। सभी लाठीए चाकूए सरिया सहित अन्य हथियार लिए हुए थे। मारपीट कर संदीप पिता संतोष और अजय पिता राजेश को घायल कर दिया। संदीप को इंदौर रैफर किया। अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
बहन बोली सुपारी देकर हत्या कराई
संदीप की बहन कविता ने बिलखते हुए कहा सभी हमलावर हथियार लेकर आए थे। छोटे भाई को मार डाला और बड़े भाई को घायल कर दिया। हत्यारों को फांसी दो। क्षेत्र की ही अनिता ने बताया हमलावरों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगाने की भी कोशिश की।
Published on:
14 Sep 2017, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.