1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी बनने के लिए अभ्यर्थी गणपति बप्पा से लगा रहे अर्जी, कुंडली में दिखा रहे योग

मंदिरों में चढ़ा रहे प्रसाद और मांग रहे पटवारी बनने की मन्नत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

seraj khan

•

Updated: 10 Dec 2017, 4:16 AM IST

Madhya pradesh patwari exam

Madhya pradesh patwari exam

खंडवा. पंडितजी मैंने पटवारी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरा है। बचपन से ही इच्छा है कि बनूंगा तो पटवारी। परीक्षा की तैयारी में जी जान से जुटा हूं। फॉर्म भरने के बाद से दिन-रात तैयारी कर रहा हूं। मन नहीं लगता फिर भी पढ़ाई करता हूं। पहले भी पटवारी की परीक्षा में प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। कृपया कुंडली में योग देख लीजिए इस बार की परीक्षा में सफल रहूंगा कि नहीं। मेरे ग्रह-नक्षत्र कैसे चल रहे हैं। सफलता के योग कैसे हैं।
पटवारी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने के बाद से ही कुछ इसी तरह की समस्या लेकर अभ्यर्थी पंडित और ज्योतिषियों के पास पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ युवाओं ने पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। युवा गणपति बप्पा से लेकर मातारानी के दरबार में अर्जी लगा रहे हैं। कुछ ने तो मन्नत भी मांग रखी है कि पटवारी में चयन होने के बाद प्रसाद चढ़ाऊंगा। प्रदेश में चल रही पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू से ही कई जोक बन चुके हैं। पटवारी को लेकर जमकर जोक, हंसी-मजाक और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
एक आंकड़े के मुताबिक प्रदेश के हर 70वे व्यक्ति ने पटवारी का फॉर्म भरा है। परीक्षा में पास होने से लेकर चयनित होने तक की चिंता अभ्यर्थियों को सता रही है। मंदिर में अर्जी लगाने के साथ कुछ तो अपनी कुंडली के माध्यम से पटवारी बनने का योग खोज रहे हैं। शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में इस तरह के करीब १५ युवक युवतियां अपनी अर्जी लेकर गणपति बप्पा के पास पहुंचे हैं। परीक्षा के समय सामान्य तौर पर देखा जाए तो परीक्षार्थी और अभ्यर्थी मंदिर में भगवान के दर्शन कर मंगल कामना करके परीक्षा देने जाते हैं। लेकिन पटवारी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में चयन को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है।

कुंडली लेकर युवा यहां पहुंचे...
सराफा स्थित शीतला माता मंदिर के पंडित व ज्योतिषाचार्य अंकित मार्कंडेय ने बताया कि एसएन कॉलेज के तीन विद्यार्थी पटवारी का फॉर्म डालने के बाद अपनी कुंडली लेकर नौकरी का योग दिखवाने आए थे। इसमें एक युवती भी शामिल है। अकेले कुंडली दिखाने से सफलता नहीं मिलती है। सफलता-असफलता हमारी लगन, मेहनत, कर्म और भाग्य पर निर्भर करती है।
सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के पंडित श्याम शर्मा ने बताया कि अभी तक १५ से अधिक युवक-युवतियां पटवारी का फॉर्म भरने के बाद बप्पा के दरबार में अर्जी लगा चुके हैं। साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा के पहले मंदिर पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। कुछ लोगों ने पटवारी की परीक्षा में सफलता मिलने के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेकर मंगल कामना की है। सफलता के लिए मेहनत सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि ईश्वर की आराधना से सफलता का मार्ग आसान हो जाता है।