विधायक ने कहा- हितग्राही न हों परेशान
विधायक वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास का लक्ष्य रखा है। इस प्रोजेक्ट में हितग्राहियों को ऋण प्राप्त करने में कोई परेशानी ना हो, इसलिए ये बैठक आयोजित की गई है। सार्थकता है कि यह प्रोजेक्ट आज ही बैंक ने स्वीकृत भी कर दिया है। भटकना ना पड़े इस दृष्टि से समस्त औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूर्ण हो जाएं, ऐसी व्यवस्था हो।
अब आगे ये होगा...
- बैंक ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। ऋण प्रक्रिया आसान है।
- डॉक्यूमेंट कम्प्लीट हों तो 2 दिन में लोन हो जाएगा।
- 15 हजार रुपए करीब प्रोसेसिंग फीस बचेगी।
- 6 महीने में निगम ने प्रोजेक्ट पूरा करने का आश्वासन दिया है।
- सड़क, नाली, सीवरेज के लिए टेंडर हो चुके हैं।
- मकानों की प्लिंथ कम्प्लीट होते ही ये काम शुरू हो जाएंगे।
- शेष 25 मकानों के लिए भी संभवत: एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू होगी।