2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप की खबर सुन दौड़ी पुलिस, लड़की बोली जहर पिलाया

जावर थाना क्षेत्र का मामला, बयान लेने तहसीलदार को बुलाया

less than 1 minute read
Google source verification
Police ran after hearing the rape, the girl said she was given poison

Police ran after hearing the rape, the girl said she was given poison

खंडवा. जावर थाना में रविवार की दोपहर एक बुजुर्ग अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट करने पहुंचा। पुलिस ने उसे उम्र संबंधी दस्तावेज लाने को कहा तो वह चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि उसी लड़की को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं और बलात्कार होने की बात कर रहे हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर से बात करने के बाद लड़की से पूछताछ की। उसने कहा कि उसे चार लड़कों ने जहर पिला दिया। लेकिन समय और घटनाक्रम को जानने के बाद पुलिस खुद असमंजस में पड़ गई। ऐसे में महिला तहसीलदार माला राय को सूचना दी गई ताकि वह बालिका के बयान लें और घटना स्पष्ट हो सके।
डॉक्टर के जबाव से हुआ भ्रम
यह बात सामने आई है कि थाने से लौटने के बाद बालिको को लेकर उसके पिता नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राइवेट पार्ट से खून आने पर डॉक्टरों ने बलात्कार की आशंका जताई और बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब यहां महिला चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि माहवारी के कारण खून आया। बालिका ने भी स्पष्ट कर दिया कि उसके साथ कोई ऐसी घटना नहीं हुई।
घटनाक्रम में उलझी है पुलिस
जावर थाना के प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि बालिका के पिता बता रहे कि लड़की शनिवार रात 9 बजे लापता हुई। लड़की के भाई शाम साढ़े 6 बजे की बात कर रहे। बालिका कहती है कि चार लड़के उसे जहर पिला गए और वह उनको जानती नहीं है। ऐसे में घटनाक्रम स्पष्ट नहीं हो पाया। बालिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है और वह लापता भी रही। अब जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि घटना कैसे और क्या हुई?