1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज के साथ म्यूजिकल आइटम की बढ़ी डिमांड

क्रिसमस की तैयारी को लेकर बाजार में आए नए डेकोरेटिव आइटम, केक में मौजूद हैं नई वैरायटी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

seraj khan

•

Updated: 10 Dec 2017, 6:28 PM IST

prepration of cristmas

prepration of cristmas

खंडवा. ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में क्रिसमस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को मनाएं जाने वाले क्रिसमस त्योहार की तैयारियां घरों में दिसंबर की दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाती हैं। वहीं मार्केट में डेकोरेशन से लेकर सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री और म्यूजिकल आइटम की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में क्रिसमस की रौनक दिखने लगी है। इस बार लोग क्रिसमस खास बनाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसे मनाने के लिए बच्चों सहित युवा उपहार, सजावट सामग्री व केक खरीदने पहुंच रहे। इस बार बाजार में ये नए आइटम मौजूद हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं।

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन में सबसे खास होता है। इसके साथ सांता क्लाज की खास डिमांड होती है। विक्रेता विनीत साहू ने बताया इस बार मार्केट में दोनों की नई और खास वैरायटी मौजूद हैं। क्रिसमस ट्री की वैरायटी लोगों को भा रही है। वहीं म्यूजिकल आइटम और क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम मौजूद हैं। बेल, स्टार, चमकीले, रेडियम बलून्स, स्टेच्यू, कैंडल, बॉल और ट्री को बेहतरीन ढंग से सजाने के लिए छोटे- छोटे गिफ्ट पैक मार्केट में आ गए है। इसकी रेंज १० रुपए से लेकर हजार रुपए तक है।

बच्चों के लिए खास
इस क्रिसमस पर बच्चों के लिए खास आइटम मौजूद हैं। छोटे- छोटे सांता क्लॉज के साथ उनके लिए सॉफ्ट टॉयज छोटे- छोटे कार्टून खास बच्चों के लिए हैं। सांता क्लॉज के ड्रेस सांता, कैप, गिफ्ट बैग के साथ ही इस बार हेयर बैंड आइटम भी बच्चों के लिए खास हैं।

क्रिसमस पर गिफ्ट की धूम
इस पर स्पेशल काड्र्स और क्रिसमस विश के कोटेशन वाले काड्र्स की धूम है। सेरेमिक से बने गिफ्ट आइटम के साथ म्यूजिकल गिफ्ट आइटम पसंद किए जा रहे हैं। चॉकलेट में टेडी और सॉफ्ट टाय के साथ चॉकलेट पैक इस बार नए हैं।

प्लाम के साथ रम केक
इस बार नई वैायटी के केक की डिमांड बढ़ गई है। विक्रेता राकेश कुमार ने बताया रम, प्लाम, फ्रूट, फ्रेश क्रीम केक साथ चाकलेटी केक की डिमांड ज्यादा है। इसके लिए आर्डर भी आने लगे हैं। लोग की मांग के अनुसार बढ़े व छोटे केक के साथ आकर्षक केक की डिमांड कर रहे हैं।