
Railway closed the way for Sriram Sethupuram Colony by digging a ditch
खंडवा. रेलवे गुड्स शेड और मालगोदाम की खुली भूमि से श्रीराम सेतु पुरम कॉलोनी के रहवासियों का आवागमन बंद हो गया है। रेलवे ने कॉलोनी के रास्ते पर जेसीबी से खाई खोदकर आवागमन रोक दिया है। अब कॉलोनी के प्लाटधारकों की रास्ते के लिए मुश्किल बढ़ गई है। रेलवे अफसरों ने बताया कि भुसावल जोन के रेलवे गुड्स शेड की पंद्रह एकड़ से अधिक भूमि है। शेड की खाली भूमि पर करीब दस माह पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। खाली भूमि से श्री रामसेतु पुरम और प्रेम नगर के रहवासी रास्ते के रूप में उपयोग कर रहे थे। रेलवे सीमा से सटी श्रीराम सेतु पुरम कालोनी के रास्ते को रेलवे ने मशीन से खोद दिया। इससे पहुंच मार्ग प्रभावित हो गया है। मुख्य मार्ग से कॉलोनी तक पहुंचने के लिए कोई मुख्य मार्ग नहीं है।
एप्रोच रोड के लिए जोड़तोड़ शुरू
रेलवे द्वारा रास्ता बंद किए जाने के बाद बिल्डर ने निजी भूमि के खातेदारों को साधना शुरू कर दिया है। अब निजी भूमि पर एप्रोच रोड बनाने की तैयारी शुरू की गई है। कॉलोनी ने प्राक्लन के अनुसार बाहृय विकास का मानक भी अभी तक पूरा नहीं किया है।
गुड्स शेड के पश्चिमी छोर पर भी कब्जे
गुड्स शेड की भूमि पर बांग्लादेश, घासपुरा आदि मोहल्ले की ओर से रेलवे की भूमि पर कई जगहों अतिक्रमण है। इसी तरह पंधाना रोड से गुड्स शेड तक पहुंच मार्ग के आस-पास रेलवे की भूमि बड़े एरिया में खाली पड़ी है। जगह-जगह ट्रांसपोर्टर आदि कई लोगों ने कब्जा किया है। बांग्लादेश मोहल्ले की ओर से नाले पर भी कई जगहों पर कब्जे हैं।
आरपीएफ ने श्री रामसेतु पुरम कालोनी की सड़क के सामने बनाए गए रास्ते को बंद करा दिया है। गुड्स शेड की भूमि पर करीब दस माह पहले अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई थी। यदि कोई नया अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एमके शर्मा, सिविल सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
Published on:
21 Apr 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
