31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 18 फरवरी को प्रीलिम्स

मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल, पीएससी के लिए २०२, सहायक प्राध्यापक के लिए २९६० पद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Pushpendra Sahu

•

Updated: 17 Dec 2017, 1:31 PM IST

Recruitments taken by MP Public Service Commission

Recruitments taken by MP Public Service Commission

खंडवा. डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी के साथ ही सहायक प्राध्यापक बनने की ख्वाहिश है तो आप अभी से जुट जाएं। आज से दो महीने बाद १८ फरवरी को एमपीपीएसी का प्रीलिम्स का पेपर होगा। मप्र लोक सेवा आयोग ने वर्ष २०१८ के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार कुल २०२ पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एमपीपीएससी का शेड्यूल जारी होने से अभ्यर्थियों के बीच तैयारी तेज हो गई है। मात्र दो महीने का वक्त बचा है। एेसे में हर कोई चाहता है कि वे इस परीक्षा का हिस्सा बने। इस बार पोस्ट की संख्या में कमी देखते हुए अभ्यर्थियों के बीच निराशा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि पोस्ट की संख्या संभवत: ही बढ़ेगी। पीएससी २०१७ में भी कम पोस्ट जारी की गई थी, लेकिन आयोग ने बाद में नायब तहसीलदारों सहित कुछ अन्य पोस्ट में वृद्धि कर दी थी। जारी नोटिफिकेशन में २७ पद डिप्टी कलेक्टर के हैं, वहीं १० पद डीएसपी के हैं। तकरीबन १५ विभागों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। विशेषज्ञों की मानें तो परीक्षा में इस बार कई नए उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

पीएससी: बेहतर स्ट्रेटजी दिलाएगी सफलता
एक्सपट्र्स की मानें तो परीक्षा के लिए लगभग ६४ दिन बचे हैं। एेसे में फोकस स्टडी उन्हें सफलता दिलाएगी। जो पुराने स्टूडेंट्स हैं, वे अपने नोट्स के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ की परीक्षाओं के पुराने पेपर्स भी दिखे। प्रीवियस ईयर के पेपर सॉल्व करें। जो अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा दे रहे हैं, वह भी पुराने पेपर्स जरूर पढ़ें, इससे उन्हें पेपर के टें्रड का पता चलेगा। प्रॉपर प्लानिंग करें। टाइम मैनेज करें और उसी के अनुसार पढ़े। पढ़ाई के घंटे डिवाइड करें। जनरल स्टडीज के पेपर में अधिक फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि मेंस में क्वालिफाई करने के लिए मेरिट उसी से बनती है।

१०६ पद के लिए फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम
आयोग ने फॉरेस्ट सर्विसेज में भर्ती के लिए भी शेड्यूल जारी किया है। १०६ पदों के लिए परीक्षा होगी। एमपीपीएससी तथा फॉरेस्ट के लिए एक ही प्रांरभिक परीक्षा १८ फरवरी को होगी। इसके बाद दोनों ही परीक्षाओं के लिए अलग-अलग मेंस परीक्षा और इंटरव्यू ऑर्गनाइज किए जाएंगे।

एेसे करें मैनेज
-हर दिन के हिसाब से सब्जेक्ट डिसाइड करें। तीन-तीन सब्जेक्ट रोज-रोज पढें। हर सब्जेक्ट के लिए कुछ घंटे निर्धारित करें।
- प्रतिदिन की तैयारी के साथ-साथ रिविजन के घंटे भी फिक्स करें।
- सब्जेक्ट की तीन-तीन की ग्रुपिंग करें। एक सब्जेक्ट टफ हो और बाकी आसान सब्जेक्ट चुने।
- टफ सब्जेक्ट के लिए अधिक घंटे दें। सभी टफ सब्जेक्ट को एक दिन में मत पढ़ें।

ऐसा होगा सेड्यूल
१८ दिसम्बर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
८ जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
१ फरवरी से १६ फरवरी तक मिलेंगे प्रवेश पत्र
१८ फरवरी को होगी परीक्षा