
Omkareshwar
खंडवा. ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन अब कुछ आसान हो जाएंगे। ज्योतिर्लिंग मंदिर तक जाने के लिए नर्मदा का झूला पुल जल्द ही सुधर जाएगा। नर्मदा पार कर ज्योतिर्लिंग मंदिर तक जाने के लिए बना यह पुल कई माह से खराब पड़ा है। अब इसकी मरम्मत कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार झूला पुल की मरम्मत एक माह में पूरी होने की उम्मीद है। मरम्मत का काम पूरा होते ही पुल से आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
लंबे समय से खराब झूला पुल की मरम्मत का टेंडर हो गया है। इस पुल की मरम्मत का मेरठ की एक कंपनी ने ठेका लिया है। कंपनी झूला पुल की मरम्मत के बाद दो साल की अवधि तक इसकी देखरेख भी करेगी। बताया गया कि ओंकारेश्वर में झूला पुल से मंदिर तक पहुंचने के लिए मरम्मत कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।
1 मई को एनएचडीसी लिमिटेड ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन ने यह कार्यादेश जारी किया है। झूला पुल की मरम्मत का यह कार्य मेरठ की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार को साइट का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
झूला पुल की मरम्मत का कार्य लगभग एक माह में पूर्ण होने की संभावना है। इस संबंध में एसडीएम सीएस सोलंकी ने बताया कि टूटे झूला पुल की मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसडीएम सोलंकी के अनुसार पच्चीस दिन के भीतर मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। मरम्मत होते ही पुल से आवागमन प्रारंभ किया जाएगा।
Published on:
02 May 2023 12:23 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
