सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, अभी बाजार में आने वाली हरी सब्जियों का अधिकांश प्रतिशत बाहर का है। लौकी, देशी ककड़ी, आलू, प्याज, अदरक, मिर्च व टमाटर शामिल हैं। मांग ज्यादा व आपूर्ति कम होने से दामों में उछाल आया है। अक्टूबर से लोकल सब्जियों की आवक बढ़ जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग दामशहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सब्जियों के दाम अलग हैं। मुख्य बाजार में आलू 25 से 30 रुपए किलो है तो वहीं कॉलोनियों में ये 35 से 40 रुपए किलो तक बिक रहा है।