28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन में कोरोना वायरस की घुसपैठ, आरपीएफ आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव

आरक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही बैरंक में दशहत, स्टॉफ की कराई सेंपलिंग आरपीएफ स्टॉफ के तीन कर्मियों की रिपोर्ट का इंतजार, प्लेटफॉर्म पर लगातार कर रहे थे ड्यूटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Updated: 25 May 2020, 10:25 PM IST

RPF constable corona positive in Khandwa  

RPF constable corona positive in Khandwa 

खंडवा. शहर के साथ अब कोरोना संक्रमण ने रेलवे स्टेशन तक घुसपैठ कर ली है। सोमवार को आरपीएफ आरक्षक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरक्षक की रिपोर्ट आते ही आरपीएफ स्टॉफ में दशहत का माहौल है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव आया आरक्षक पिछले तीन दिनों से तबीयत खराब होने से छुट्टी पर चल रहा था। इस दौरान वह बैरंक में निवास कर रहे थे। आरक्षक के साथ बैरंक में स्टॉफ के छह अन्य कर्मी रहते थे। संक्रमण की पुष्टि होते ही अन्य स्टॉफकर्मियों की सेंपलिंग कराई है। इसके अलावा पिछले दिनों आरपीएफ स्टॉफ के तीन कर्मियों के कोरोना जांच सेंपल भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इनमें एक जवान को होम क्वांटीन किया गया है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलते कर रहे थे ड्यूटी
कोरोना पॉजिटिव आए आरक्षक स्टेशन पर आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। संभवत: इसी दौरान वह किसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। इधर, रविवार को कोरोना संदिग्ध आरपीएफ एसआइ की मौत के बाद भी सोमवार को जांच रिपोर्ट नहीं आई है। यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव आया आरक्षक मृतक एसआइ के संपर्क में आया था। आरपीएफ टीआइ महेंद्र कुमार खोजा ने बताया आरक्षक की रिपोर्ट आने के बाद संपर्क में आए स्टॉफ को चिह्नित कर रहे हैं। तीन कर्मचारियों के कोरोना सेंपल जांच के दिए हैं। जिनकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।