
youths take accident victims on bike to hospital inspired by 3 idiots
mp news: जिस तरह से फिल्म 3 Idiots में आमिर खान मरीज को स्कूटी पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे ठीक उसी तरह का वाकया मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में होली के दिन सामने आया। सड़क हादसे में घायल युवकों को बाइक पर युवक मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के इमरजेंसी वार्ड तक लेकर पहुंचे। युवकों की इस मदद से 3 इडियट्स फिल्म की यादें तो ताजा हुई हीं साथ ही घायल युवकों को समय पर इलाज मिल सका।
बताया गया है कि खंडवा जिले के वार्ड 12 में रहने वाले दो युवक राजकुमार और भेरू अपनी बाइक से होली के दिन चरुवा मेला घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मूंदी थाना क्षेत्र के पालसूद गांव के पास रेलवे फाटक के करीब बने ऊंचे ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों युवक बाइक सहित गिर गए और घायल हो गए। घायल हालत में दोनों युवक राजकुमार व भेरू सड़क पर पड़े हुए थे तभी पीछे से युवकों ने बिना वक्त गंवाए उनकी मदद की।
सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों को दो अन्य युवक अलग-अलग बाइकों पर बैठा कर सीधे मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। स्ट्रेचर बुलाने में देर न हो इसलिए युवक घायल युवकों को बाइक पर बैठाकर ही सीधे इमरजेंसी वार्ड तक ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरु किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों घायल युवकों को वक्त पर उपचार मिला और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Updated on:
04 Mar 2026 06:16 pm
Published on:
04 Mar 2026 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
