1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदर्श के रूप में संवरेगा ये कॉलेज, बदल जाएगी यहां की तस्वीर

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के दूसरे चरण के तहत मिला फंड, साढ़े चार करोड़ रुपए से यहां मल्टीपर्पज हॉल बनेगा तो वहीं अन्य काम भी होंगे।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Nov 13, 2019

rusa funding for sn college khandwa

rusa funding for sn college khandwa

खंडवा. जिले का अग्रणी कॉलेज अब आदर्श के रूप में संवरेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधोसंरचनात्मक विकास के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाए जाने वाले विकल्पों को भी सुदृढ़ करने पर काम होगा। इस पूरी कवायद में जिलेभर के हजारों विद्यार्थियों को बड़ा फायदा होगा।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रूसा) के फेज-2 के तहत श्री नीलकंठेश्वर शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसएन कॉलेज) को 4.50 करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि का उपयोग कॉलेज को आदर्श के रूप में विकसित किए जाने पर किया जाना है। रूसा से मिले निर्देशों के आधार पर तय मापदंड को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने यहां पूरा खाका तैयार कर लिया है। अब इसे क्रियान्वित किया जाना भी शुरू किया जा रहा है।

1.60 करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल
एसएन कॉलेज के पास जो खेल मैदान है, वहां 1.60 करोड़ रुपए से मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआइयू) इसकी निर्माण एजेंसी है। मल्टीपर्पज हॉल बन जाने के बाद कॉलेज से जुड़े ऐसे छात्र-छात्राओं जिनकी खेल में रूचि है, उन्हें अधिक विकल्प मिल सकेंगे और सुविधा भी मिल पाएगी। यहां कॉमन रूम होने से भी फायदा मिलेगा। कुछ महीनों में ही यहां ये काम शुरू होने की संभावनाएं हैं।

छात्रावास की भी बदल जाएगी सूरत
कॉलेज के आदर्श में बदलाव की प्रक्रिया के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से छात्रावास का नवीनीकरण भी किया जाएगा। यानी कि इस प्रक्रिया में कॉलेज के छात्रावास की सूरत भी बदल जाएगी। बता दें कि कॉलेज में जिलेभर के सुदूर आदिवासी अंचल के छात्र-छात्राएं भी पढ़ते हैं, ऐसे में ये छात्रावास इनके लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि शहर के महंगे किराए वाले मकानों के मुकाबले यहां इनके लिए आसानी होती है। यहां भी बदलाव किए जाना है।

ये भी जानिए...
- रूसा के फेज-2 के तहत कॉलेज को पहले चरण के तहत मिली राशि का 75 फीसदी हिस्सा सही उपयोग किए जाने पर अगले चरण में दो करोड़ की राशि मिलेगी।
- एसएन कॉलेज में ये निर्णय लिया गया है कि 1 जनवरी 2020 से यहां डे्रस कोड लागू कर पालन कराएंगे, इससे समानता आएगी व आदर्श कॉलेज में ये नवाचार भी होगा।
- शहर से सटे नहाल्दा में रूसा से मिले फंड के माध्यम से ही नवीन आदर्श महाविद्यालय बन रहा है, जिसके लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई है। फिलहाल बिल्डिंग का काम चल रहा है।

- खाका तैयार, जल्द क्रियान्वयन
एसएन कॉलेज को आदर्श के रूप में विकसित करने के लिए पूरा खाका तैयार है। जल्द ही इसका क्रियान्वयन होगा। मल्टीपर्पज हॉल का काम तो अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। छात्रावास का नवीनीकरण भी कराएंगे। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए भी फंड का उपयोग करेंगे।
डॉ. मुकेश जैन, प्राचार्य, एसएन कॉलेज