25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heinous crime : दिनदहाड़े दुकानदार की चाकू से गला रेतकर हत्या

शहर के व्यस्ततम मार्ग रेलवे स्टेशन के सामने हुई घटनासूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर, शव का पीएम करा कर सौंपा परिजन को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 12 Jun 2021, 7:35 PM IST

crowd at the scene

crowd at the scene

खंडवा. शहर अनलॉक होते ही अपराध भी अनलॉक हो गए। बीते 24 घंटे से भी कम समय में दो चाकू बाजी की घटनाओं से शहर में दहशत फैली हुई है। शनिवार दोपहर दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंधी कॉलोनी निवासी गुलाब राय पिता कन्हैयालाल पंजाबी 48 साल रोज की तरह ही शनिवार सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन के सामने पार्वती बाई धर्मशाला के बाहर उनकी चश्मा बेल्ट की दुकान है। दोपहर 12:30 बजे जब दुकान में कोई नहीं दिखा तो आसपास के लोगों ने दुकान में झांक कर देखा। दुकानदार गुलाबराय अंदर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। उनके गले से खून निकल रहा था जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक के घटना में कौन आरोपी थे और किस लिए घटना को अंजाम दिया यह जानकारी पुलिस को नहीं लग पाई थी पुलिस इस मामले में दुकान के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

लगातार घटनाओं से दहला शहर
प्रशासन ने 2 जून को शहर को अनलॉक किया था, अनलॉक होते ही अपराधों की भी इसे बाढ़ आ गई। 3 जून की सुबह ही बड़गांव भीला रोड पर सुबह एक दंपति से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा बंदूक दिखाकर लूट की घटना हुई थी। वही 2 जून की रात को छेगांव माखन थाना क्षेत्र में भी एक दंपत्ति से लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसके बाद छिटपुट घटनाएं चल रही थी कि शुक्रवार रात तीन बाइक सवारों ने महादेव गढ़ के चौकीदार को मंडी गेट के सामने चाकू से हमला कर घायल कर डाला। अभी इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अज्ञात बदमाशों ने अब दिनदहाड़े दुकान पर बैठे दुकानदार की गला रेत कर हत्या कर दी।