30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री दादाजी आश्रम… महाकाल, शैगांव की तर्ज पर दादाजी धाम आश्रम का होगा कायाकल्प

-भक्तों के लिए बनेगा 100 कमरों का आधुनिक भक्त निवास -सिंहस्थ, नए मंदिर निर्माण और समाधि शताब्दी वर्ष को लेकर बनाया ट्रस्ट ने मास्टर प्लान -नई गोशाला भी बनेगी, 1000 भक्तों के एकसाथ भोजन के लिए प्रसादालय भी

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 29, 2025

dadaji dham

खंडवा. आश्रम की सुविधाओं को बढ़ाने बनाया मास्टर प्लान।

श्री दादाजी धाम में नव मंदिर निर्माण के साथ ही व्यवस्थाओं में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। समिति द्वारा मंदिर निर्माण कराया जाएगा। वहीं, ट्रस्ट अपनी ओर से आश्रम में सुविधाएं बढ़ा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट ने एक मास्टर प्लान भी बनाया है। जिसके तहत भक्तों के 100 कक्षों का आधुनिक भक्त निवास, एक हजार भक्तों के लिए प्रसादालय, मॉड्यूलर किचन और नई गोशाला प्रस्तावित की है। मास्टर प्लान में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ की लागत रखी गई है।

श्री दादाजी धाम में नए मंदिर निर्माण के बाद भक्तों की भीड़ भी बढऩे की संभावना है। साथ ही वर्ष 2028 में सिंहस्थ के दौरान उज्जैन, ओंकारेश्वर से भक्तों के आने की संभावना और वर्ष 2030 में श्री बड़े दादाजी महाराज का समाधि शताब्दी वर्ष भी मनाया जाएगा। इन तीन आयोजन के चलते श्री दादाजी धाम में भी भीड़ बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट अब आश्रम की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन के महाकाल लोक और शैगांव के श्री गजानन आश्रम की तर्ज पर कर रहा है। इसके लिए ट्रस्ट की एक बैठक का आयोजन कर मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ट्रस्टी रामजी महाराज, शांतनु दीक्षित, धर्मेंद्र बजाज, सुशील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष पालीवाल, सुभाष नागोरी ने कोरम पूरा कर प्रारंभिक मास्टर प्लान मंजूर किया।

गोशाला को किया जाएगा शिफ्ट
वर्तमान में श्री दादाजी धाम मंदिर के पीछे की तरफ गोशाला संचालित हो रही है। मंदिर निर्माण के दौरान संगमरमर रखने व अन्य कार्यों के चलते जगह की जरुरत को देखते हुए गोशाला को शिफ्ट किया जाएगा। नई गोशाला आधुनिक रूप से बनाई जाएगी और वर्तमान में गोमाता की संख्या को देखते हुए दोगुनी क्षमता वाली गोशाला निर्माण कराई जाएगी। इसके अलावा पब्लिक टायलेट, पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह बनाई जाएगी। नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था के लिए भी नया निर्माण कराया जाएगा।

एक साथ एक हजार लोग कर सकेंगे भोजन
ट्रस्ट ने बताया कि आगामी वर्षों में आने वाली भीड़ को देखते हुए नए भक्त निवास का भी निर्माण कराया जाएगा। आश्रम के दक्षिण की ओर वर्तमान भक्त निवास के पीछे 100 कक्षों का सर्वसुविधा युक्त आधुनिक भक्त निवास बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक हजार लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने के लिए नया प्रसादालय का निर्माण भी होगा। वर्तमान प्रसादालय की क्षमता 150 बैठक की है। प्रसादालय के लिए नया मॉड्यूलर किचन भी प्रस्तावित है। जिसमें एक साथ हजारों लोगों का भोजन तैयार होगा।

Story Loader