18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन माह 17 से, हरियाली अमावस्या पर 125 साल बाद पंच महायोग का संयोग

खंडवा. भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सावन माह 17 जुलाई से शुरू होगा। इस बार सावन माह में कई विशेष और शुभ संयोग भी बनेंगे। पूरे चार सोमवार होंगे और भोले की भक्ति में भक्त रमेंगे। शिवालय बोल बम के जयघोष से जहां गूंजेंगे वहीं पूरे माह में कई पर्व और त्योहार भी आएंगे। इस साल सावन माह की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है। 16 जुलाई की रात 1.30 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा जो सुबह 4.30 बजे तक रहेगा। 17 जुलाई को सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से सावन माह की शुरुआत होगी। इस दिन वज्र और विष कुंभ योग भी बन रहा है। सावन माह 17 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेगा। पंडित जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 125 सालों बाद हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग है। नागपंचमी भी तीसरे सावन सोमवार के दिन ही आएगी। कई साल बाद 15 अगस्त को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग बन रहा है। सावन पूरे 30 दिन का होगा और 4 सोमवार आएंगे। तीसरे सोमवार को त्रियोग का संयोग बन रहा है। 20 जुलाई को शुक्र गृह अस्त हो रहा है जो 22 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान मकान के शुभ कार्य करना निषेध रहेंगे।

1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Riyaz Sagar

Jul 08, 2019

125 साल बाद अमावस्या पर पंच महायोग
1 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर करीब 125 साल बाद पंच महायोग का संयोग बन रहा है। इस दिन सिद्धि योग, शुभ योग, गुरु पुष्यामृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन पूजा का लाभ कई गुना बढ़ जाता है। रक्षा बंधन पर रात 9 बजे के बाद पंचक शुरू होगा, इससे पूर्व राखी बांधना श्रेष्ठ है। नाग पंचमी के दिन चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र और त्रियोग का संयोग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और रवि योग मिलकर त्रियोग बना रहे हैं।