हमने कहा- 31 दिसंबर 2014 के पहले जो यहां आए हैं और 5 साल यहां रहे हैं उनको नागरिकता दी जाएगी। रजिस्टर देखा जाए तो 25 हजार हिन्दू, 5 हजार सिख, 1 हजार क्रिश्चियन, 2 बुद्ध, 2 पारसी निकले इसमें कोई मुसलमान नहीं है। क्योंकि धार्मिक शोषण के कारण भागकर क्यों आएंगे। महात्मा गांधी ने कहा था कि नागरिकता देंगे। 2003 में मनमोहन सिंह जब विपक्ष में थे तो उनका टेप है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के आधार पर शोषित होकर आए हैं। उन्हें नागरिकता देनी चाहिए।