38 किलो पॉलीथिन जब्त कर दी ताकीद : दूसरी बार पॉलिथीन पाए जाने पर किया जाएगा जुर्माना
खंडवा. पर्यावरण के लिए घातक बन चुकी प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने की दृष्टि से निगम अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 माइक्रोन से कम मोटाई की प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने वाले व्यवसायियों को समझाइश दी और 38 किलो पॉलिथीन जब्त की। जोन प्रभारी अजय पटेल ने बताया कि रामनगर, अवस्थी चौराहा, माता चौक और इंदिरा चौक में निगम के दल ने किराना कपड़े की दुकानों, मांस और मछली की दुकानों पर सर्चिंग कर पॉलीथिन की जब्ती की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों को बताया गया कि दोबारा पॉलिथीन पाए जाने पर जब्ती के साथ ही जुर्माना भी किया जाएगा। वार्ड जमादार रईस खान, आकाश यादव, सफाई संरक्षक आशीष गोगल, संतोष बिहारी, संतोष चिरावंदे, गणेश धुंधले उपस्थित थे।